फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   चार शिक्षकों पर लटकी सेवा समाप्ति की तलवार

चार शिक्षकों पर लटकी सेवा समाप्ति की तलवार

Wed, 31 Jan 2018 10:04 PM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
चार शिक्षकों पर लटकी सेवा समाप्ति की तलवार
चार शिक्षकों पर लटकी सेवा समाप्ति की तलवार
विज्ञापन


बलरामपुर। जिले के चार शिक्षकों पर सेवा समाप्ति की तलवार लटक गई है। एक सप्ताह में पक्ष प्रस्तुत न करने पर गाज गिराने की चेतावनी दी गई है। जवाब न देने पर सभी आरोप सत्य होने की पुष्टि कर दी जाएगी। चारों आरोपी शिक्षकों को संतोषजनक जवाब देने का निर्देश दिया गया है।

बीएसए रमेश यादव ने बुधवार को बताया कि तुलसीपुर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रमईडीह प्रथम में तैनात शिक्षिका रुबी यादव, उतरौला शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय उपरौहुला में तैनात शिक्षिका सुधा यादव, श्रीदत्तगंज शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बरगदही गुलरिहा में तैनात शिक्षक ललित कुमार पांडेय व सदर शिक्षा के प्राथमिक विद्यालय नरायनपुर मझारी में तैनात शिक्षिका शिखा श्रीवास्तव को विभिन्न तिथियों में तीन-तीन बार नोटिस जारी करके जवाब देने के लिए निर्देश दिया गया।
विज्ञापन


किसी भी सुनवाई में चारों आरोपी शिक्षकों ने अपना पक्ष प्रस्तुत नहीं किया है। पक्ष प्रस्तुत न करने पर चारों आरोपी शिक्षकों के खिलाफ समाचार पत्रों में प्रकाशन कराकर अंतिम नोटिस जारी किया गया है जो विधिक नोटिस भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सप्ताह में अपना पक्ष प्रस्तुत न करने पर संबंधित शिक्षक की सेवा समाप्त कर दी जाएगी। सेवा समाप्ति के बाद चारों आरोपी शिक्षकों के खिलाफ विधिक कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed