{"_id":"5a637cd54f1c1b8a268b56f0","slug":"11516469461-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घने कोहरे ने वाहनों के रफ्तार पर लगाया ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घने कोहरे ने वाहनों के रफ्तार पर लगाया ब्रेक
Updated Sat, 20 Jan 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घने कोहरे ने वाहनों के रफ्तार पर लगाया ब्रेक
बलरामपुर। घने कोहरे ने शनिवार को भी वाहनों के रफ्तार पर ब्रेक लगाए रखा। फॉग लाइटें जलाकर सड़कों पर वाहन चलाने को चालक विवश रहे। कड़ाके की ठंड में स्कूल जाने वाले बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अभिभावकों ने कक्षा एक से आठ तक के स्कूल बंद कराने की मांग की है।
शनिवार को भी कड़ाके की ठंड से जिले के लोगों को राहत नहीं मिल सकी। दोपहर तक घना कोहरा होने के चलते वाहनों की रफ्तार भी सड़कों पर धीमी रही। दोपहर बाद हल्की सी धूप खिली। धूप खिलते ही लोग घरों से बाहर आ गए।
धूप खिलने से थोड़ी के लिए लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली। शाम होते ही कड़ाके की ठंड का प्रकोप फिर से बढ़ गया। घना कोहरा होने के चलते शाम को वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई।
विज्ञापन
अभिभावकों का कहना है कि कड़ाके की ठंड में कक्षा-एक से आठ तक के स्कूल खुलने से छोटे-छोटे बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अभिभावकों ने डीएम से कड़ाके की ठंड पड़ने तक कक्षा-एक से आठ तक के स्कूलों में छुट्टी कराने की मांग की है।
डीएम राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि रविवार को मौसम साफ न होने पर स्कूलों में छुट्टी कराने का निर्णय लिया जाएगा।