{"_id":"649b2267ea0818f6ea05a5de","slug":"1150-vacant-posts-of-teachers-in-schools-after-transfer-balrampur-news-c-99-1-brp1001-644-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: स्थानांतरण के बाद स्कूलों में शिक्षकों के 1150 पद खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: स्थानांतरण के बाद स्कूलों में शिक्षकों के 1150 पद खाली
Tue, 27 Jun 2023 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 27 Jun 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले से 435 शिक्षकों का स्थानांतरण होने के बाद परिषदीय स्कूलों में रिक्त पदों की संख्या 1150 पहुंच गई है। ऐसे में तीन जुलाई से स्कूल खुलने पर बच्चों की शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।
बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा सोमवार की देर शाम शिक्षकों की स्थानांतरण सूची जारी की गई है। इस सूची में जिले के 428 शिक्षकों का ट्रांसफर गृह जपनद में हुआ है। जबकि प्रदेश के विभिन्न जनपदों से 27 शिक्षक स्थानांतरण कराकर बलरामपुर जिले में आए हैं। बीएसए कल्पना देवी ने बताया कि जिले से 428 शिक्षक बाहर गए हैं जबकि 27 शिक्षकों ने अपना स्थानांतरण बलरामपुर में कराया है। इससे पहले न्यायालय के आदेश पर हुए स्थानांतरण में सात शिक्षक गए थे। अब परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों की संख्या बढ़कर 1150 पहुंच गई है।