{"_id":"648b4da77d5ea48b700be428","slug":"1131-candidates-gave-the-entrance-exam-balrampur-news-c-99-1-brp1001-298-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 1131 परीक्षार्थियों ने दी प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 1131 परीक्षार्थियों ने दी प्रवेश परीक्षा
Thu, 15 Jun 2023 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 15 Jun 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2023 कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई। दो पालियों में हुई इस परीक्षा में कुल 1131 परीक्षार्थी शामिल हुए जबकि 113 अनुपस्थित रहे। प्रवेश परीक्षा के दौरान प्रभारी रहे ओम प्रकाश के नेतृत्व में स्टैटिक मजिस्ट्रेट व कई अन्य अधिकारी केंद्र की निगरानी में तैनात रहे।
महाविद्यालय के कला संकाय, वाणिज्य संकाय और शिक्षा शिक्षण संकाय (बीएड विभाग) को अलग-अलग परीक्षा केंद्र बनाया गया था। प्रवेश परीक्षा शुरू होने से पहले गेट पर परीक्षार्थियों की जांच करने के बाद उन्हें परिसर में प्रवेश मिला। जिला समन्वयक व महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय और डीआईओएस गोविंद राम की देखरेख में प्रवेश परीक्षा शुरू हुई। इसमें परीक्षा के लिए पंजीकरण कराने वाले 1244 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 1131 ने परीक्षा दी। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए परीक्षा कक्ष में सभी परीक्षार्थियाें की उपस्थिति का सत्यापन बायोमीट्रिक व फेस रिकॉग्निशन प्रक्रिया से किया गया।
परीक्षा की सुचिता बनाए रखने में जिलाधिकारी द्वारा नामित प्रभारी ओम प्रकाश, केंद्र प्रतिनिधि जिला गन्ना अधिकारी आरएस कुशवाहा, संजय कुमार श्रीवास्तव, स्टैटिक मजिस्ट्रेट प्रदीप त्रिपाठी, राजीव मोहन त्रिपाठी, अनूप कुमार सिंह, सह -नोडल अधिकारी डॉ. भानू प्रताप सिंह दोनों पालियों की परीक्षा के दौरान परीक्षा कक्ष का निरीक्षण करते रहे। शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन ने अहम भूमिका निभाई।