{"_id":"5c7ec168bdec2213f754dad5","slug":"111551810920-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट गेट पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट गेट पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट गेट पर किया प्रदर्शन
बलरामपुर। भाकियू कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट गेट पर मंगलवार को भी प्रदर्शन कर विरोध जताया। आठवें दिन भी कलेक्ट्रेट पर भाकियू कार्यकर्ताओं का आंदोलन जारी रहा। कलेक्ट्रेट गेट पर छह फरवरी को महापंचायत कर भाकियू कार्यकर्ता आंदोलन की नई रणनीति तैयार करेंगे।
किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष ह्रदयराम वर्मा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट गेट पर धरने में कहा कि खेती करना किसानों के लिए घाटे का सौदा है। कर्ज से दबे किसानों के आत्महत्या का ग्राफ बढ़ता जा रहा है लेकिन सरकारी आत्महत्या को रोक पाने में लाचार साबित हो रही है।
बीमा कंपनियां किसानों को नुकसान का मुआवजा नहीं दे पा रही हैं। गांवों में खंभे लगाने के दो साल बाद भी बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। बजाज चीनी मिल इटईमैदा किसानों के गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं कर रही है। किसानों को गन्ना पर्ची भी नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
धरने को डिप्टी वर्मा, नागेंद्र तिवारी, साबिर अली, प्रदीप उपाध्याय, राजू पाठक, विशंभर नाथ, सुनील कुमार, ह्रदयराम कश्यप, विनय कुमार आदि ने संबोधित किया। मांगे पूरी न होने तक नाराज भाकियू कार्यकर्ताओं ने आरपार की लड़ाई का ऐलान किया है।