{"_id":"5c7d6179bdec2214505442fd","slug":"111551720825-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुक्त देवीपाटन मंडल ने शक्तिपीठ का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुक्त देवीपाटन मंडल ने शक्तिपीठ का किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमिश्नर ने शक्तिपीठ का किया निरीक्षण
बलरामपुर। आयुक्त देवीपाटन मंडल ने सोमवार को शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर का निरीक्षण किया। चैत्र नवरात्र मेले के व्यवस्थाओं का अफसरों से आयुक्त ने जायजा लिया।
सभी अफसरों को मेले की व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने का निर्देश दिया। व्यवस्थाओं में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
आयुक्त देवीपाटन मंडल महेंद्र कुमार ने शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर पहुंचकर महंत मिथिलेश नाथ योगी से आशीर्वाद प्राप्त किया। आयुक्त ने परिसर की गोशाला में कामधेनु गाय को चारा खिलाया।
विज्ञापन
मां पाटेश्वरी का दर्शन कर आयुक्त ने पूजन-अर्चन किया। आयुक्त ने देवीपाटन मंदिर परिसर में चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर डेढ़ माह तक चलने वाले विश्व प्रसिद्ध मेले की व्यवस्था का जायजा लिया।
मेलार्थियों एवं दर्शनार्थियों को मेले में कोई समस्या का सामना न हो इसके लिए बैरीकेटिंग कराए जाने, वाहनों को खड़ा करने के लिए स्टैंड की व्यवस्था किए जाने, 24 घंटे विद्युत आपूर्ति किए जाने तथा मंदिर परिसर व मेले की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल, तुलसीपुर एसडीएम विनोद कुमार सिंह, सीओ तुलसीपुर कर्मवीर सिंह, ईओ नगर पंचायत तुलसीपुर अनिल कुमार, प्रभारी निरीक्षक थाना तुलसीपुर रामशंकर तिवारी, नायब तहसीलदार कृष्ण गोपाल तिवारी व देवीपाटन ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि अरुण कुमार गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।