{"_id":"5c533138bdec2273792f3d3c","slug":"111548955960-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर छापा मारेंगे 24 मजिस्ट्रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर छापा मारेंगे 24 मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बबलरामपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर 24 मजिस्ट्रेटों को छापा मारने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नकलविहीन व सुचितापूर्ण ढंग से परीक्षा कराने में जिला प्रशासन पूरी तरह से जुट गया है। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल को यूपी बोर्ड परीक्षा का ओवरआल इंचार्ज बनाया गया है।
यह बातें डीएम कृष्णा करुणेश ने कैंप कार्यालय पर गुरुवार को सात फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड की परीक्षा को नकलविहीन व सुचितापूर्ण ढंग से कराने के संबंध में संबंधित अफसरों से कहीं। डीएम ने छह स्टैटिक व 15 सेक्टर मजिस्ट्रेटों को परीक्षा केंद्रों की दोनों पालियों में छापा मारने का निर्देश दिया है। तीन जोनल मजिस्ट्रेटों को परीक्षा की निगरानी करने की जिम्मेदारी सौंपी है।
जिले को तीन भागों में बांटकर जोनल, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए है। सदर तहसील के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुमार हर्ष, उतरौला एसडीएम जेपी सिंह तथा तुलसीपुर एसडीएम विशाल यादव को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
विज्ञापन
सदर तहसील में तहसीलदार रोहित कुमार मौर्य, सीवीओ डॉ. यादवेंद प्रताप, उप कृषि निदेशक राम बचन राम, जिला उद्यान अधिकारी लाल बहादुर मौर्य, डीएसओ बृजेश कुमार मिश्र व एक्सईएन पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड दूधनाथ राम को सेक्टर मजिस्ट्रेट के रुप में तैनात किया गया है।
उतरौला तहसील में तहसीलदार शेख आलमगीर, डीसीओ आरके कुशवाहा, जिला आबकारी अधिकारी राजेश कुमार, बीडीओ रेहरा बाजार रामेंद्र कुशवाहा, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड हेमराज सिंह, बीडीओ गैड़ास बुजुर्ग वेद प्रकाश मौर्य को सेक्टर मजिस्ट्रेट के रुप में तैनात किया गया है।
तुलसीपुर तहसील में तहसीलदार केजी त्रिपाठी, ईओ तुलसीपुर अनिल कुमार तथा बीडीओ तुलसीपुर यशोवर्धन सिंह को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। छह स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी संवेदनशील व अति संवेदनशील केंद्रों पर कड़ी नजर रखेंगे। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए कंट्रोल रुम 05263-232212 संचालित किया जाएगा। परीक्षा के दौरान सभी मजिस्ट्रेट लगातार भ्रमण कर केंद्रों की छापेमारी करें। डीआईओएस एमके कन्नौजिया को निर्देश दिया है कि सभी केंद्रों पर यह व्यवस्था सुनिश्चित कराएं की परीक्षा के दौरान भीड़भाड़ न हो।