फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   अंत्योदय एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव का जिलेवासियों को मिला तोहफा

अंत्योदय एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव का जिलेवासियों को मिला तोहफा

Mon, 28 Jan 2019 11:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
अंत्योदय एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव का जिलेवासियों को मिला तोहफा
अंत्योदय एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव का लोगों को मिला तोहफा
विज्ञापन


बलरामपुर। अंत्योदय एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव का जिलेवासियों को तोहफा मिला है। सप्ताह में एक दिन लोगों को बांद्रा (मुम्बई) यात्रा का मौका मिलेगा।

अनारक्षित ट्रेन में सीधे टिकट लेकर यात्रा करने की सुविधा मिलेगी। ट्रेन के शानदार डिब्बों में मुसाफिरों को मोबाइल चार्ज करने व आरओ पानी की भी व्यवस्था रहेगी।

सोमवार को श्रावस्ती सांसद दद्दन मिश्र व सदर विधायक पल्टूराम ने बलरामपुर रेलवे स्टेशन पर अंत्योदय एक्सप्रेस को गोरखपुर के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जिले के लोगों को रेल की पर्याप्त सुविधा देने का प्रयास कर रही है। बलरामपुर रेलवे स्टेशन के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक आनंद मोहन ने बताया कि पहले यह अंत्योदय एक्सप्रेस का जिले के किसी भी स्टेशन पर ठहराव नहीं होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब जिले के लोगों को बलरामपुर रेलवे स्टेशन से अंत्योदय एक्सप्रेस 22921 व 22922 से सफर करने की सुविधा मिलेगी। सप्ताह के हर सोमवार को बांद्रा से गोरखपुर के लिए कानपुर, मथुरा होते हुए एक्सप्रेस बलरामपुर स्टेशन पर दोपहर 13.24 बजे रुकेगी।

इसी तरह से सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को गोरखपुर से बांद्रा (मुंबई) के लिए कानपुर मथुरा होते हुए अंत्योदय एक्सप्रेस प्रात: 6.37 बजे बलरामपुर रेलवे स्टेशन पर रुकेगी।


ट्रेन सभी डिब्बें अनारक्षित है। मुसाफिरों को टिकट आरक्षण कराने की कोई जरूरत नहीं है। सभासद संजय मिश्र, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, भगवतीगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष ताराचंद्र अग्रवाल, संजय अग्रवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष कृष्ण चंद्र शुक्ला, बृजेंद्र तिवारी, आकाश पांडेय व पंकज मिश्रा सहित अनेक लोगों ने खुशी प्रकट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed