{"_id":"5b16d3f64f1c1bac6e8b64bd","slug":"111528222710-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल की इंप्रूवमेंट परीक्षा में करना होगा ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल की इंप्रूवमेंट परीक्षा में करना होगा ऑनलाइन आवेदन
Updated Tue, 05 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईस्कूल की इंप्रूवमेंट परीक्षा को होंगे ऑनलाइन आवेदन
बलरामपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा 2018 के हाईस्कूल में इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए बोर्ड ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। छात्रों को परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
डीआईओएस एनके कनौजिया ने बीते दिन बताया कि, माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद की सचिव नीना श्रीवास्तव ने निर्देश दिया है कि हाईस्कूल परीक्षा 2018 में इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों से ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे।
11 मई से 10 जुलाई की मध्य रात्रि तक परिषद की वेबसाइट पर प्रधानाचार्य के माध्यम से भेजे गए आवेदन को स्वीकार किए जाएंगे। सभी छात्र-छात्राएं अपने पंजीकृत विद्यालय के प्रधानचार्य से संपर्क कर निर्धारित परीक्षा शुल्क जमा करेंगे।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य सभी छात्रों का परीक्षा शुल्क एकमुश्त कोषागार में जमा कराएंगे। छात्र का अनुक्रमांक, उसके इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा में सम्मलित होने वाले विषय को 10 जुलाई तक पासवर्ड से वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करना होगा।
इंप्रूवमेंट के अंतर्गत परीक्षार्थी अपने अनुत्तीर्ण हुए एक विषय तथा कंपार्टमेंट के तहत परीक्षार्थी अपने अनुत्तीर्ण हुए दो विषयों में से केवल एक विषय की परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं व आंतरिक मूल्यांकन 11 से 20 जुलाई के मध्य संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य के माध्यम से कराया जाएगा।
सभी छात्र-छात्राएं इन निर्धारित तिथियों के मध्य अपने पंजीकृत विद्यालय के प्रधानाचार्य से संपर्क कर आंतरिक मूल्यांकन की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
डीआईओएस के निर्देश पर पटल सहायक प्रवीन कुमार सिंह ने सभी राजकीय, अशासकीय, वित्तविहीन स्कूलों के प्रधानाचार्यों तथा उच्च माध्यमिक विद्यालय व इंटर कॉलेजों के प्रधानाध्यापकों को इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा में छात्रों को शामिल कराने के लिए सूची तैयार करने को पत्र भेजा है।