{"_id":"6726668c53e2e9ced50f0988","slug":"11000-lamps-in-devipatan-and-6100-lamps-in-shiv-mandir-balrampur-news-c-99-1-brp1002-116594-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: देवीपाटन में 11000 व शिवमंदिर में 6100 दीपक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: देवीपाटन में 11000 व शिवमंदिर में 6100 दीपक
Sat, 02 Nov 2024 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 02 Nov 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के सादुल्लाहनगर दीपक से सजाया गया विश्वेश्वर महादेव मंदिर।-संवाद
बलरामपुर। प्रकाशपर्व पर तुलसीपुर के देवीपाटन मंदिर में 11 हजार दीपक व सादुल्लाहनगर में जमुनेपुर स्थित विश्वेश्वर नाथ शिव मंदिर में 6100 दीपक जलाए गए। इस अवसर पर बच्चों को मिठाई का वितरण किया गया।
देवीपाटन के पीठाधीश्वर मिथलेश नाथ योगी ने मां के मंदिर में विधि विधान से पूजन किया। इसके बाद दीपक जलाया। देवीपाटन स्थित सूर्यकुंड, समय माता मंदिर, शिव मंदिर, गुरु गोरखनाथ जी के मंदिर, बटुक भैरव, काल भैरव सहित सभी स्थानों पर दीप जलाया गया। मंदिर पहुंचे सैकड़ों बच्चों को मिठाइयां और आतिशबाजी पीठाधीश्वर ने उपहार स्वरूप दिया। कार्यक्रम में बलरामपुर विधायक पल्टूराम, पूर्व विधायक शैलेश सिंह शैलू, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, राम प्रसाद सिंह, विजय सिंह, अरुण गुप्ता, राजू पहलवान, श्याम तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे।
सादुल्लाह नगर के अचलपुर चौधरी के जमुनेपुर स्थित विश्वेश्वर नाथ शिव मंदिर में 6100 दीप जलाकर दीपोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान लोगों ने मंदिर के प्रांगण को दीपो से भव्य रूप से सजाया। दीपोत्सव की खुशियों से मंदिर का वातावरण अत्यंत सुरम्य नजर आ रहा था। गणेश दत्त मिश्र, जयप्रकाश मिश्रा,धर्मेंद्र मिश्रा ,संतोष मिश्रा,शिवम मिश्रा,अमन मिश्रा,राम चरित्र ,पिंटू ,अजीत कुमार, शुभम मिश्रा,गणेश दत्त मिश्रा,शशिभान मिश्रा,रूप नारायण मिश्रा,दिलीप बारी सहित अन्य मौजूद रहे।