{"_id":"67c85cc9274b4934d60b4ba0","slug":"11-health-workers-found-absent-salary-stopped-balrampur-news-c-99-1-brp1003-121996-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: गैरहाजिर मिले 11 स्वास्थ्य कर्मी, रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: गैरहाजिर मिले 11 स्वास्थ्य कर्मी, रोका वेतन
विज्ञापन
बलरामपुर के उप स्वास्थ्य केंद्र रेंगवा का निरीक्षण करते सीएमओ।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। स्वास्थ्य सुविधाओं की हकीकत परखने के लिए सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय 11 स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने सभी का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं की हकीकत परखी। सीएमओ के निरीक्षण में लैब सहायक मो. तारिक खान, एलटी अशोक कुमार मिश्र, नेत्र सहायक विष्णु कुमार, एमसीटीएस ऑपरेटर अभिषेक त्रिपाठी, स्टाफ नर्स संगीता वर्मा, एलटी ओम प्रकाश हलदार, वरिष्ठ सहायक कमल नयन श्रीवास्तव, बीएचडब्ल्यू पवन कुमार शुक्ल, एचएस विजय किशोर तिवारी, एनएमए आशुतोष उपाध्याय व चपरासी राम शंकर अनुपस्थित पाए गए। बिना सूचना के ड्यूटी से गायब रहने वाले सभी कर्मियों का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है।
निरीक्षण के समय तक ओपीडी में 365 मरीज देखे गए थे। सीएचसी में छह गर्भवती महिलाओं का प्रसव कराया गया था। वार्ड में छह मरीज भर्ती मिले, सीएमओ ने मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। अस्पताल परिसर में गंदगी मिलने पर सीएमओ ने कड़ी नाराजगी जताई, सीएचसी अधीक्षक को साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्र, जिला लेखा प्रबंधक प्रभात मौर्य व चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
ड्यूटी से गायब मिलीं सीएचओ
सीएचसी उतरौला के बाद सीएमओ ने उप स्वास्थ्य केंद्र रैगांवां में बुधवार को ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्र का भी निरीक्षण किया। सीएमओ के निरीक्षण में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी योगिता सिंह ड्यूटी से गायब मिलीं। सीएमओ ने सीएचओ का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। स्वास्थ्य उपकेंद्र में एएनएम पूनम वर्मा टीकाकरण करती मिलीं। एएनएम चार बच्चों, दो किशोर व चार गर्भवती का टीकाकरण कर चुकी थीं। इस दौरान सीएमओ ने 100 दिवसीय विशेष टीबी रोगी खोजो अभियान की समीक्षा भी की।