फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   11 brick-kilns will be closed, lawsuit against the owners

Balrampur News: 11 ईंट-भट्ठे होंगे बंद, मालिकों पर मुकदमा

Fri, 05 May 2023 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 05 May 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
11 brick-kilns will be closed, lawsuit against the owners
बलरामपुर। बिना रायल्टी जमा किए ही ईंट-भट्ठों के संचालन का मामला सामने आया है। खान अधिकारी की छापेमारी में यह तथ्य उजागर होने पर 11 ईंट-भट्ठों को तत्काल बंद कराने का आदेश पुलिस को दिया गया है। ईंट-भट्ठा मालिकों पर मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। मामले की रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है।
विज्ञापन



खान अधिकारी डॉ. अभय रंजन ने बताया कि बीते दिनों जिले के तुलसीपुर, गैसड़ी, ललिया व हरैया क्षेत्र में संचालित ईंट-भट्ठों की जांच की गई। इसमें पाया गया कि बिना रायल्टी जमा किए ही यह संचालित हो रहे हैं। यही नहीं, ईंट व मिट्टी का चोरी से खनन कर ईंट पथाई भी कर रहे हैं। साथ ही कई अन्य कमियां पाई गईं।
विज्ञापन



बताया कि गैसड़ी के खखरा स्थित एमए ब्रिक फील्ड, तुलसीपुर के पिपरहवा विशुनपुर के नेशनल ब्रिक फील्ड, हरैया के परसपुर कमदा स्थित सिंह ईंट-भट्ठा, ललिया के शंकरनगर स्थित सरोज ब्रिक फील्ड, तुरकौलिया बलदेवनगर स्थित मिश्रीलाल ब्रिक फील्ड, राज ब्रिक फील्ड, दलपतपुर स्थित प्रभुनाथ शर्मा ब्रिक फील्ड, इलाइचीनगर स्थित कसौंधन ब्रिक फील्ड, केरवानिया स्थित शिव ब्रिक फील्ड, लालपुर स्थित विशाल एंड विवेक ब्रिक फील्ड, बजरडीह स्थित बीपीएफ ब्रिक फील्ड को तत्काल बंद कराने के लिए पुलिस को पत्र लिखा गया है। इसके साथ ही इन भट्ठा मालिकों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed