{"_id":"699350fe28d975fb5e0ec629","slug":"1026-students-will-take-the-mathematics-exam-at-three-centers-balrampur-news-c-99-1-slko1018-142893-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: तीन केंद्रों पर 1026 विद्यार्थी देंगे गणित की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: तीन केंद्रों पर 1026 विद्यार्थी देंगे गणित की परीक्षा
विज्ञापन
बलरामपुर में स्थित केंद्रीय विद्यालय।-संवाद
बलरामपुर। सीबीएसई की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू हो रही है। पहले दिन जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल की गणित विषय की परीक्षा में 12 विद्यालयों के 1026 विद्यार्थी भाग लेंगे। परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
सीबीएसई परीक्षा के कोआर्डिनेटर अरुण मौरिस ने बताया कि इस बार जिले में तीन केंद्र बनाए गए हैं। इनमें सेंट जेवियर्स हायर सेकंडरी स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, जेपीएन सर्वोदय विद्यालय, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय पचपेड़वा, पायनियर पब्लिक स्कूल, शारदा पब्लिक स्कूल एवं फातिमा स्कूल बलरामपुर के विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
केंद्रीय विद्यालय परीक्षा केंद्र पर सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल एवं टिनी टॉट्स स्कूल उतरौला के विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इसी तरह शारदा पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र पर केंद्रीय विद्यालय, ब्लूमिंग बर्ड्स स्कूल, एमजे एक्टिविटी स्कूल उतरौला एवं आदि शक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल तुलसीपुर के विद्यार्थी परीक्षा देंगे। पहले दिन 17 फरवरी को सभी केंद्रों पर पहली पाली में हाईस्कूल गणित विषय की परीक्षा कराई जाएगी। सेंट जेवियर्स स्कूल परीक्षा केंद्र पर 392, शारदा पब्लिक स्कूल में 328 एवं केंद्रीय विद्यालय में 306 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।