{"_id":"5cd46098bdec22075a3bceba","slug":"101557422232-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकवादियों से इलू-इलू करती है सपा, बसपा और कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकवादियों से इलू-इलू करती है सपा, बसपा और कांग्रेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। देश के अलग-अलग हिस्सों में भाषा, खानपान व पहनावा तो बदला है लेकिन मोदी-मोदी का नारा देश के हर कोने में वैसा ही सुनाई दे रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 56 इंच की छाती वाले मर्द हैं। देश में फिर भाजपा की सरकार बनते ही जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा दिया जाएगा। पुलवामा घटना के बाद एयर स्ट्राइक से दो जगह मातम था एक पाकिस्तान में और दूसरा सपा-बसपा और कांग्रेस के कार्यालयों में। सपा-बसपा और कांग्रेस जहां आतंकवादियों से इलू-इलू करती हैं वहीं भाजपा की सरकार उन्हें समाप्त करने में जुटी है।
यह बातें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को बलरामपुर के छोटा परेड ग्राउंड में भाजपा प्रत्याशी दद्दन मिश्र की ओर से आयोजित विजय संकल्प रैली में कहीं। उन्होंने कहा कि 23 मई को जनता एक बार फिर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने जा रही है। पिछले पांच सालों में प्रधानमंत्री ने देश के विकास एवं सुरक्षा के लिए जो काम किए उससे देश की सवा सौ करोड़ जनता का विश्वास नरेंद्र मोदी के प्रति बढ़ा है। पिछले पांच सालों में प्रधानमंत्री ने एक दिन की भी छुट्टी नहीं ली है जबकि राहुल बाबा व अखिलेश बाबू पारा चढ़ते ही विदेश में छुट्टी मनाने चले जाते हैं। बेटवा छुट्टी मनाने कहां गया यह बात मम्मी को भी पता नहीं रहती।
यूपी सरकार की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में गुंडों को उल्टा लटकाकर सीधा करने का काम योगी सरकार ने किया है। अवैध कत्लखानों पर रोक लगाकर गऊ माता को संरक्षित किया गया। एंटी रोमियो सेल के माध्यम से योगी सरकार ने माता एवं बहनों के सम्मान को सुरक्षा दी। उन्होंने सपा-बसपा एवं कांग्रेस की नीतियों पर भी जमकर प्रहार किया। पिछले पांच सालों में भाजपा सांसद द्वारा जिले में कराए गए विकास कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने प्रत्याशी दद्दन मिश्रा को जिताने की अपील की। विजय संकल्प रैली को पूर्व सांसद पद्मसेन चौधरी, सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, गैसड़ी विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडेय, जालौन विधायक मूलचन्द, भाजपा प्रदेश मंत्री संतोष सिंह, वाईपी सिंह, लोक सभा प्रभारी राम सुन्दर चौधरी, जिलाध्यक्ष राकेश सिंह एवं अरुण प्रकाश सिंह आदि ने भी संबोधित किया।