{"_id":"5c53308cbdec22738335e94e","slug":"101548955788-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकाक्षांत्मक रैंकिंग में जिले का देश में 42वां स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकाक्षांत्मक रैंकिंग में जिले का देश में 42वां स्थान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। नीति आयोग की तरफ से बलरामपुर के पिछड़ेपन को दूर कराने में सक्रिय भूमिका निभाई जा रही है। आकांक्षात्मक रैंकिंग में बलरामपुर देश में 42वें स्थान पर है। आयोग ने देश के 115 आकांक्षात्मक जनपदों की रैंकिंग को निर्धारित किया है। प्रदेश के आठ जनपदों में छठवें पायदान पर जिला कायम हुआ है। नवम्बर की अपेक्षा दिसम्बर माह में कार्यक्रमों के संचालन में बलरामपुर ने 39 अंकों की उछाल लगाई है।
डीएसटीओ ओमकार सिंह ने बताया कि भारत सरकार के नीति आयोग की तरफ से दिसम्बर माह में देश के 115 आकांक्षात्मक जनपदों की रैंकिंग निर्धारित किया है। नीति आयोग की रैंकिंग में जनपद को दिसम्बर माह 42वां स्थान प्राप्त हुआ है। नवम्बर माह में जिले की रैंकिंग 81वें स्थान पर रही है।
नवम्बर माह के सापेक्ष दिसम्बर माह में नीति आयोग की रैंकिंग में जिले ने 39 अंकों की शानदार छलांग लगाई है। प्रदेश के आठ आकांक्षात्मक जनपदों में जिले को छठवां स्थान हासिल हुआ है। नीति आयोग के प्रयास और विभागीय अफसरों व कर्मियों के कड़ी मेहनत से दिसम्बर माह की रैंकिंग में शानदार सुधार हुआ है।
विज्ञापन
सीडीओ कृत्तिका ज्योत्स्ना ने बताया कि भारत सरकार के नीति आयोग के प्रयास को सफल बनाने के लिए विभागीय अफसरों के पेंच कसे हैं। काफी प्रयास करने के बाद कौशल विकास मिशन ने प्रशिक्षण व रोजगार उपलब्ध कराने तथा बैंकिंग सेक्टर में जनधन, बीमा सुरक्षा, अटल पेंशन, आधार से खाता लिंक कराने व मुद्रा लोन दिलाने के मामले में शानदार प्रयास करके प्रथम रैंक प्राप्त किया है।
कौशल विकास मिशन को 21 व बैंकिंग को 30.4 अंक प्राप्त हुआ है। सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह के प्रयास से स्वास्थ्य एवं पोषण में 64 अंकों के साथ 39वीं रैंक, बीएसए हरिहर प्रसाद के प्रयास से प्राथमिक शिक्षा में 29.1 अंकों के साथ 40वीं रैंक, उप कृषि निदेशक राम बचन राम के प्रयास से ड्रिप सिंचाई एवं जल संसाधन में 17.7 अंकों के साथ 57वीं रैंक एवं मूलभूत सुविधाओं जैसे पीएमजीएसवाई की सड़कों, एक्सईएन जलनिगम मनोज कुमार सिंह के कार्यक्रमों, शौचालय निर्माण व हैंडपंपों के अधिष्ठापन, एक्सईएन पावर कार्पोरेशन ने सौभाग्य बिजली योजना से विद्युत कनेक्शन, सीएचसी में प्रसूताओं को मिलने वाली सुविधा, इंटरनेट एवं प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति के मामले में जिले को 91.9 अंकों के साथ 44वीं रैंक मिली है।
संबंधित विभाग के अफसरों को रैंकिंग में सुधार का निर्देश
- भारत सरकार की नीति आयोग के तरफ से जिले के पिछड़ेपन को दूर कराने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। नवम्बर की अपेक्षा दिसम्बर माह में जिले की रैंकिंग में 39 अंकों की सुधार हुई है। संबंधित विभाग के सभी अफसरों को रैंकिंग में सुधार लाने का निर्देश दिया गया है। प्रदेश के आठ जनपदों में जिले को छठवां स्थान प्राप्त हुए है। भारत सरकार की तरफ से प्रथम रैंक पाने पर विशेष पैकेज देने का आश्वासन दिया गया है।
कृष्णा करुणेश, डीएम, बलरामपुर