{"_id":"577fde184f1c1b93477fb918","slug":"zile-me-lagenge-5-lakh-se-zyada-paudhe","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में लगेंगे 545114 पौधे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में लगेंगे 545114 पौधे
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Fri, 08 Jul 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
Mimusops Elegy tree cure disease
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में पौरोपण का महाअभियान 11 जुलाई को चलेगा। जनपद में 516.5 हेक्टेयर क्षेत्रफल में लगभग साढ़े पांच लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिलाधिकारी राकेश कुमार ने इस वृक्षारोपण महाअभियान को एक जन आंदोलन के रूप में चलाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि एक ही दिन में विश्व कीर्तिमान स्थापित करने के उद्देश्य से एक ही दिन 11 जुलाई को लगभग साढ़े पांच लाख पौधे रोपित किये जाएंगे।
शुक्रवार को जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में वन विभाग द्वारा आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को इस महाअभियान को सफल बनाने के लिए समर्पण की भावना से कार्य करने को कहा। उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने का दिशा निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने पौधरोपण की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराने का निर्देश दिया।
मालूम हो कि पूरे उत्तर प्रदेश में 11 जुलाई को पांच करोड़ पौधे लगाये जाएंगे। उन्होंने बताया कि 11 जुलाई को पूर्वाह्न 10 बजे से 175 स्थानों पर पौधरोपण किया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि पौधरोपण के सत्यापन के लिए 11 जुलाई को गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड के एक पर्यवेक्षक हर जिले में जाएंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि पौधरोपण के सत्यापन के लिए 11 जुलाई को गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड के एक पर्यवेक्षक हर जिले में जाएंगे।