फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Youth jumped in canal, death, dead body removed

नहर में कूदा युवक, मौत, शव निकाला गया

Wed, 20 Jul 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Youth jumped in canal, death, dead body removed
नगरा। क्षेत्र के इंदासो गांव का एक युवक के घर से नाराज होकर नहर में कूदकर जान देने की सूचना पर पुलिस युवक को ढूंढने के लिए घंटों हलकान रही। बुधवार की शाम को युवक का शव इंदासो और काकरी के बीच नहर में मिला।
विज्ञापन

नगरा थाना क्षेत्र के इंदासो गांव निवासी सूरज पुत्र कामता चौहान मुंबई रहता है जो चार पांच दिनों पहले ही घर आया था। मंगलवार को सायंकाल सूरज कहीं से शराब पीकर घर आया। उसकी मां ने शराब पीने के लिए डांटा फटकारा। इससे नाराज होकर सूरज गांव के बगल से गुजर रही पानी से भरी तुर्तीपार नहर में जाकर कूद गया। इसकी जानकारी होते ही परिजनों सहित गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी और युवक को नहर में ढूंढने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस भी युवक को ढूंढने में जुट गई। रात में भी युवक को नहर में ढूंढा गया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed