फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Youth from Ballia dies after falling from crane in Pune

Ballia News: पुणे में क्रेन से गिरकर बलिया के युवक की मौत

Tue, 14 Jul 2026 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Youth from Ballia dies after falling from crane in Pune
चौकियामोड़। उभांव थाना क्षेत्र के पिपरौली बड़ागांव निवासी एक युवक की महाराष्ट्र के पुणे में हादसे में मौत हो गई। मंगलवार को एंबुलेंस से शव पैतृक गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। पिपरौली बड़ागांव निवासी राहुल प्रसाद (30) पुणे के शिक्रापुर स्थित मेटा लिमिटेड प्राइवेट कंपनी में मैकेनिकल फिटर (क्रेन ऑपरेटर) के पद पर कार्यरत थे। परिजनों के अनुसार रविवार को वह ड्यूटी के दौरान क्रेन पर चढ़कर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर पड़े। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

राहुल अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। उनकी तीनों बहनों का विवाह हो चुका है। राहुल अपने पीछे पत्नी और दो छोटी बेटियों को छोड़ गए हैं। परिजनों ने बताया कि वह करीब एक माह पहले ही कमाने के लिए पुणे गए थे। राहुल के साथ काम करने वाले सहकर्मियों ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर उनके शव को एंबुलेंस से पैतृक गांव भिजवाया। मंगलवार को शव गांव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इकलौते बेटे की असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed