फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Youth feat surprised

जुलूस में युवाओं के करतब ने चौंकाया

Wed, 19 Aug 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया Updated Wed, 19 Aug 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
Youth feat surprised
रेवती नगर का ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस बुधवार को निर्धारित मार्गों से होते हुए अपने-अपने अखाड़ों पर पहुंचा। इस दौरान जय श्रीराम और जय हनुमान के नारे से पूरा नगर गूंजता रहा। जुलूस में जगह-जगह पर युवाओं ने गजब का करतब दिया। तलवार और लाठियों से युवाओं की कलाबाजी लोगों को चौंका रही थी।
विज्ञापन


नगर पंचायत अंतर्गत खुदासीन अखाड़ा, बस स्टैंड अखाड़ा, तुरहा टोली अखाड़ा के अखाड़ेदार क्रमश: मुन्ना, पशुपति ओझा और सत्यदेव तुरहा के नेतृत्व में जुलूस अखाड़े से निकलकर मुख्य अखाड़ा उत्तर टोला पर पहुंचा। इस मौके पर मुख्य अखाड़े के अखाड़ेदार जनार्दन चौधरी के नेतृत्व में सभी अखाड़े दुर्गा स्थान, उत्तर टोला पुल, डाकघर होते हुए रामलीला मैदान पहुंचे।
विज्ञापन


वहां से पावर हाउस, बस स्टैंड आदि निर्धारित मार्गों से होते हुए अपने-अपने अखाड़ों पर पहुंचे। इस दौरान विभिन्न अखाड़ों के युवाओं ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाया। इसे देख लोग हैरतअंगेज रह गए। अखाड़ेदारों ने राष्ट्रीयता की झलक भी दिखाई। इसके साथ-साथ श्रीराम भक्त हनुमान की विभिन्न झांकियां निकालीं, जो आकर्षक का केंद्र रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर भाजपा की नेता केतकी सिंह, पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान, बैरिया सीओ संजय चौधरी, एसडीम अरविंद राय, रंजीत चौधरी, जिला पंचायत सदस्य राणा प्रताप यादव, चेयरमैन प्रतिनिधि कनक पांडेय, थानाध्यक्ष संजय सिंह, वशिष्ठ नारायण दूबे, विनित राय, संजीव दूबे, टीपी सिंह आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed