फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Youth dies in truck collision

ट्रक की टक्कर से युवक की मौत

Wed, 09 Feb 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in truck collision
बांसडीह। कोतवाली थाना क्षेत्र के बांसडीह से बेरूवारबारी जाने वाली मार्ग पर अंबेडकर तिराहा के समीप बुधवार की शाम ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक बाल-बाल बच गया। इसकी सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला चिकित्सालय पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना नगरा के पिडवी ग्राम निवासी बृजेश राजभर (30) पुत्र जगदीश राजभर अपने साले धीरज राजभर के साथ सहतवार की तरफ अपने रिश्तेदारी के किसी कार्यक्रम में सम्मिलित होने जा रहा था। इसी बीच बांसडीह अंबेडकर तिराहा के समीप नगरा की तरफ से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया बृजेश की मौके पर ही मौत हो गई वही उनका साला धीरज राजभर बाल बाल बच गया। मौके मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी राजीव मिश्रा ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन

बाइक के धक्के से वृद्ध घायल
सुखपुरा। स्थानीय चट्टी पर बुधवार की सायं सड़क पार करते हुए कस्बा निवासी शिवप्रसाद राजभर (67) बाइक के धक्के से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें निजी चिकित्सक के यहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय ले जया गया। श्री राजभर घर से कुछ खरीदने चट्टी पर आए थे। वह दुकान से सामान खरीद कर सड़क पार ही कर रहे थे कि बलिया से सिकंदरपुर की तरफ जा रहे बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दिया और तेज गति से बाइक लेकर भाग गया। बाइक से धक्का लगने के साथ राजभर गिर पड़े। बगल के लोग उन्हें कस्बे के एक निजी चिकित्सक के यहां इलाज हेतु ले गए। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर उन्हें बलिया रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed