फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Youth dies in collision between two bikes, one serious

Ballia News: दो बाइक की टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर

Sat, 22 Jun 2024 04:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in collision between two bikes, one serious
सिकंदरपुर। मनियर मार्ग पर चेतन किशोर ब्रह्म बाबा के स्थान के समीप दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल भेज दिया। इसमें एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर में गोसाईपुर गांव निवासी सोनू उर्फ भुवर (22) सिकंदरपुर आ रहा था। खरीद गांव निवासी दीनदयाल यादव (29) सिकंदरपुर से अपने गांव जा रहा था। चेतन किशोर ब्रह्म बाबा के स्थान के समीप दोनों बाइक की टक्कर हो गई। लोगों ने दोनों घायलों को सीएचसी सिकंदरपुर पहुंचाया। रेफर होने के बाद सोनू उर्फ भुवर को जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, दीनदयाल यादव का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। सोनू के दो भाई व एक बहन है। सोनू मजदूरी करता था।
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर से दो पीआरडी जवान घायल : रसड़ा। चंद्रशेखर आजाद चौराहे के समीप शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार पीआरडी के दो सुरक्षाकर्मियों अशोक वर्मा (50) निवासी नसीरपुर तथा मनोज पांडेय (45) निवासी रसूलपुर का टक्कर मार दी। इसके बाद पिकअप चालक वाहन लेकर भाग गया। दोनों घायलों को रसड़ा अस्पताल लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। गड़वार थाने से ड्यूटी कर प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के दोनों सुरक्षाकर्मी बाइक से रसड़ा होते हुए अपने घर जा रहे थे। नवीन कृषि मंडी से सब्जी लादकर आ रही पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed