{"_id":"6a5e7a9753a6240f960b953e","slug":"young-woman-molested-while-returning-from-sati-mata-shrine-ballia-news-c-190-1-ana1001-169192-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: सती माता स्थान से लौट रही युवती से छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: सती माता स्थान से लौट रही युवती से छेड़खानी
विज्ञापन
बांसडीह रोड (बलिया)। थाना क्षेत्र के एक गांव में सती माता स्थान से दर्शन-पूजन कर लौट रही युवती के से छेड़खानी और मारपीट का मामला सामने आया है।
पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित मेहंदी हसन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने बताया कि महिला ने दी तहरीर में आरोप लगाया है कि शनिवार को उनकी पुत्री रेलवे स्टेशन के पास सती माता स्थान पर पूजा-अर्चना कर घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में एक युवक ने उसे रोककर छेड़खानी की।
युवती ने विरोध किया तो आरोपित ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की, जिससे वह घायल हो गई।तहरीर के आधार पर आरोपी मेहंदी हसन निवासी घरौली पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।