फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Young 's body reached the village , created a furore

हम का जननी... उ दोस्ती करके ललवा के जान मार दी

Tue, 14 Apr 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Tue, 14 Apr 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
Young 's body reached the village , created a furore
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के जकिरिया गांव में सेना के मृत चालक अरविंद कुमार सिंह का शव मंगलवार देर शाम जैसे ही घर पहुंचा, कोहराम मच गया। मां रोती हुई चिल्ला रही थी कि देश के सेवा करे खातिर भेज दिहनी।
विज्ञापन


हमके का पता रहे कि हमरो से पहिले हमार बेटवा चली जईहें। अगर हम इ जनती त सेना में कबहूं ना भेजती। हम का जननी दोस्ती करके उ दुशमनवा ललवा के जान से मार दी। बता दें कि मेरठ के कंकरखेड़ा में अरविंद की उसी के साथी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


मृतक चालक का शव लेकर सेना के सूबेदार केसी मिश्रा, एसएन तिवारी, अमलेश कुमार और वाराणसी से सेना नायक सूबेदार तेजेंद्र सिंह ठकुरी, नायक कुमार थापा, छोटेलाल यादव, नायक अनिल जैसे ही पैतृक गांव पहुंचे, मां संध्या सिंह और पत्नी सरिता सिंह, भाई अजीत सिंह सहित बच्चे दहाड़े मार-मारकर चिल्लाने लगे। इसे देख सभी की आंखें बरबस ही नम हो जा रही थीं। चारों तरफ का माहौल गमगीन था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पड़ोस की महिलाएं मां और पत्नी को ढांढस बंधाती रहीं। पत्नी तो किसी को भी देखते ही पति का दुश्मन समझ मारने के लिए दौड़ा ले रही थी। वह चिल्ला रही थी कि जब तक दुश्मनवा के फांसी न होई, तब तक हमरा कलेजा के चैन ना मिली।


पुत्री निकिता पापा का शव देख बार- बार बेहोश हो जा रही थी। दोनों पुत्र रोते-रोते पापा के दुश्मन को मारने के लिए चिल्ला रहे थे। मृतक की तीनों बहनें भी भाई के लिए दहाड़े मारकर चिल्ला रही थीं। इस मौके पर विजय यादव, मुन्नी चौधरी, शशि यादव, मनोज सिंह, तुषार सिंह, पूर्व प्रमुख रामेश्वर पांडेय समेत सैकड़ों पुरुष और महिला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed