फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Young man killed by knife attack due to old rivalry, three arrested

Ballia News: पुरानी रंजिश में चाकू से हमलाकर युवक की हत्या, तीन गिरफ्तार

Thu, 12 Sep 2024 02:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Young man killed by knife attack due to old rivalry, three arrested
बलिया। दुबहर थाना के हरिछपरा गांव में मंगलवार की देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में चाकू से गोदकर एक युवक की हत्या कर दी गई। हत्या करने से पहले आरोपियों ने युवक के पैरों की अंगुलियों को भी कुचल दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी अनिल कुमार झा, सीओ गौरव कुमार मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी ली। साथ ही फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार ओझवलिया गांव निवासी रघुवंश वर्मा और भिखारी वर्मा के बीच लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा था। रघुवंश वर्मा की दुकान पर हरिछपरा निवासी मृत्युंजय तिवारी उर्फ छोटू (22) पुत्र मनोज तिवारी काम करता था। लेकिन बाद में वह दिल्ली चला गया। दस दिन पूर्व वह गांव लौटा था। रघुवंश वर्मा का पक्ष लेकर भिखारी वर्मा के पुत्र अजीत वर्मा को मृत्युंजय तिवारी बार-बार धमकी दे रहा था। देर शाम ईट भट्ठे के पास भिखारी वर्मा ने मृत्युंजय को आपसी विवाद में न पड़ने की सलाह दी। इसको लेकर दोनों में विवाद हो गया। विवाद में हुई चाकूबाजी में मृत्युंजय गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृत्युंजय तिवारी के पिता मनोज तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने अजीत वर्मा, विशाल वर्मा, गुड्डू वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी अनिल झा ने बताया कि पुराने विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed