फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   young man killed by attacking him with sharp weapon in ballia

Ballia Crime: धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या, स्कूल के पीछे मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

Mon, 27 Jan 2025 11:47 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 27 Jan 2025 11:47 AM IST
सार

Ballia Crime News: बलिया जिले में एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। उसका शव सोमवार की सुबह एक स्कूल के पीछे मिला। घटना को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
young man killed by attacking him with sharp weapon in ballia
मौके पर मौजूद लोग व पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीनगर ग्राम पंचायत के मेघा मठ स्कूल के पीछे एक युवक का शव मिला है। सोमवार को शौच के लिए आए लोगों ने युवक का शव देखा तो हैरान रह गए। वहीं शव के पास झाड़ी में एक बाइक के साथ ही शराब की बोतल भी मिली। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।  

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
मृतक की पहचान श्रवण कुमार यादव उर्फ जयशंकर यादव (28) पुत्र स्वर्गीय जयप्रकाश यादव निवासी करमानपुर के रूप में हुई है। मौके पर थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह अन्य पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचकर जांच में जुटे रहे। शव की हालत देखकर आशंका जताई जा रही है कि हत्या धारदार हथियार से गोद कर की गई है। हालांकि हत्या की वजह अभी जांच का विषय है। 
विज्ञापन


काफी देर तक पूछताछ करने के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए थाने ले गई। वहीं सीओ उस्मान भी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed