फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   young man died due to hit by truck in ballia angry people created ruckus

Ballia: ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा, पुलिस ने भांजी लाठियां

Sun, 26 Feb 2023 10:39 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 26 Feb 2023 10:39 AM IST
सार

बलिया शहर में बीती रात ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। घटना से आक्रोशित लोगों ने रेलवे स्टेशन के समीप सड़क जाम कर दिया। 

विज्ञापन
young man died due to hit by truck in ballia angry people created ruckus
सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद लोगों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बलिया शहर में बीती रात ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। घटना से आक्रोशित लोगों ने रेलवे स्टेशन के समीप सड़क जाम कर दिया। कई ट्रकों पर पथराव कर उनके शीशे तोड़ दिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाने बुझाने का काफी प्रयास किया। इसके बाद भी लोगों ने पुलिस की एक न सुनी।

विज्ञापन


हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने लठियां भांजकर भीड़ को भीड़ को तितर-बितर किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। तब जाकर यातायात बहाल हो सका। शहर कोतवाली क्षेत्र के अम्बेडकर नगर जगदीशपुर निवासी आकाश कुमार (24) शनिवार देर रात किसी काम के लिए शहर आया था। इसी बीच नो इंट्री खुलने के बाद ट्रक शहर से बाहर निकल रहे थे।
विज्ञापन


आकाश किसी ट्रक की जद में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जैसे ही इस दर्दनाक हादसे की खबर अम्बेडकर नगर मोहल्ले में पहुंची तो लोग आक्रोशित हो उठे। रेलवे स्टेशन के सामने आकाश के शव देख लोगों ने सड़क जाम कर पुलिस के नारेबाजी शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाराज लोगों को समझाने बुझाने का काफी प्रयास किया। उपद्रव बढ़ता देख पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को भीड़ को तितर-बितर किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed