फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Young Man Attacked with Knife While Returning from Playing Cricket in ballia

Ballia News: क्रिकेट खेलकर लौट रहे युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, रंजिश में चार युवकों ने वारदात को दिया अंजाम

Tue, 02 Jun 2026 02:22 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 02 Jun 2026 02:22 PM IST
सार

क्रिकेट खेलकर लौट रहे युवक पर दबंगों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। युवक को रास्ता रोककर पहले गाली-गलौज किया फिर दबंगों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। 

विज्ञापन
Young Man Attacked with Knife While Returning from Playing Cricket in ballia
घायल युवक अस्पताल में भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलहरी के पुरवा गायघाट गांव में सोमवार की शाम आपसी रंजिश को लेकर चार युवकों ने दिव्यांशु सिंह (23 वर्ष) पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस व परिजनों ने आनन-फानन अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
गायघाट गांव निवासी दिव्यांशु सिंह दोस्तों के साथ शाम को भरखोखा गांव के खेल मैदान से क्रिकेट खेलकर लौट रहे थे, अभी वे बादिलपुर ढाला पर पहुंचे थे कि पड़ोस के गांव निवासी चार मनबढ़ युवकों ने दिव्यांशु सिंह को रास्ता में रोककर गाली गलौज करने लगे। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Mau News: पुलिस ने हाफ एनकाउंटर में दुष्कर्म के आरोपी को दबोचा, नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया था
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर मनबढ़ों ने पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच किसी ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुटे तो आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। परिजनों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवानी पहुंचाया, जहां हालत गम्भीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 

इस बाबत थानाध्यक्ष राजू राय ने बताया कि घायल युवक का इलाज चल रहा है, हालत खतरे के बाहर है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed