फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Yesterday 's ordeal in four blocks administration

कल चार ब्लाकों में प्रशासन की अग्निपरीक्षा

Wed, 07 Oct 2015 10:58 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Wed, 07 Oct 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
Yesterday 's ordeal in four blocks administration
जनपद के चार विकास खंडों में होने वाले प्रथम चरण का पंचायत चुनाव नौ अक्तूबर को होगा। इसके लिए चुनाव तैयारी पूरी कर ली गई है। शुक्रवार को होने वाले मतदान में सीयर, रसड़ा, चिलकहर और नगरा विकास खंड के 6,01,308 मतदाता वोट डालेंगे। इन ब्लाकों में 215 अतिसंवेदनशील और 145 संवेदनशील मतदान केंद्र चिह्नित किए गए हैं। इन केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं।
विज्ञापन


चार विकास खंडों में कुल 464 मतदान केंद्र तथा 1065 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। बुधवार को ही इन केंद्रों पर बैरिकेडिंग कर दी गई। साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं। इलाके में वाहन चेकिंग के साथ ही चुनाव में व्यवधान डालने वालों पर नकेल कसने के लिए निरोधात्मक कार्रवाई तेज कर दी गई है।
विज्ञापन


रसड़ा ब्लाक में कुल मतदाताओं की संख्या 1,40,769 है। इसमें पुरुष मतदाता 64,962 तथा महिला मतदाता 75,807 हैं। यहां कुल 91 मतदान केंद्र हैं, जबकि 217 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। ब्लाक में 20 अतिसंवेदनशील तथा 27 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगरा ब्लाक में मतदाताओं की संख्या 1,88,622 है। इसमें पुरुष वोटर 1,01,528 तथा महिला 87,094 हैं। यहां मतदान केंद्र 130 हैं, जबकि मतदेय स्थल 303 बनाए गए हैं। ब्लाक में 93 अतिसंवेदनशील तथा 19 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं।

चिलकहर ब्लाक में कुल मतदाता 1,27,651 हैं। इसमें पुरुष 6,91,168 तथा महिला 98,483 हैं। मतदान केंद्रों की संख्या 105 हैं, जबकि मतदेय स्थल 232 बनाए गए हैं। ब्लाक में 60 अतिसंवेदनशील तथा 35 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं।

बेल्थरारोड संवाददाता के मुताबिक सीयर ब्लाक में कुल 15 संवेदनशील तथा 45 अति संवेदनशील मतदान केंद्र चिह्नित किए गए हैं। क्षेत्र को चार जोन  तथा 15 सेक्टर में विभाजित किया गया है। मतदान केंद्रों की संख्या 138 है।

जबकि 313 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।

प्रशासन आचार संहिता का अनुपालन कराने के लिए प्रतिबद्ध है। एसडीएम बेल्थरारोड ने बताया कि गुरुवार को सायंकाल पोलिंग पार्टियों को सामग्रियों के साथ मतदान स्थल के लिए रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed