फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Yaksha will search for criminals by using the mobile phones of more than 800 police personnel.

Ballia News: 800 से ज्यादा पुलिस कर्मियों के मोबाइल का यक्ष तलाशेगा अपराधी

Sun, 08 Feb 2026 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Yaksha will search for criminals by using the mobile phones of more than 800 police personnel.
बलिया। अपराध की दुनिया पर नकेल कसने के लिए पुलिस अब एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) तकनीक यक्ष एप का सहारा ले रही है। जिले में अब तक एसपी, दो एएसपी, चार सीओ, 24 थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी, उपनिरीक्षक सहित आठ सौ से अधिक पुलिसकर्मी इस एप को अपने मोबाइल में डाउनलोड कर चुके हैं।
विज्ञापन

यक्ष एप को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए हल्का प्रभारी, चौकी प्रभारी संग बीट के सिपाहियों को जिम्मेदारी दी गई है। सभी को अपनी-अपनी बीट में आने वाले शहर से लेकर गांवों तक की जियो टैगिंग करनी है ताकि अपराधियों का सटीक सत्यापन हो सके। एक क्लिक पर अपराधी का नाम, पता, गैंग कनेक्शन, पिछले अपराध और वर्तमान लोकेशन की जानकारी मिल जाएगी। यदि कोई अपराधी अपने तय निवास स्थान से अचानक लापता होता है या अपनी लोकेशन बदलता है, तो संबंधित थाने और बीट सिपाही को तुरंत अलर्ट मिल जाएगा। एक फरवरी से इस प्रणाली के लिए जिले में पुलिस कर्मियों ने डेटा डिजिटाइजेशन का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


हुलिया व लोकेशन बदलने पर होगी जानकारी : यक्ष एप की सबसे बड़ी खासियत इसकी एआई आधारित पहचान प्रणाली है। इसमें उन्नत फेशियल एवं वॉयस रिकग्निशन तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। अपराधी हुलिया बदलकर या फर्जी नाम से रह रहा है, तो पुलिस उसकी फोटो लेकर एप के जरिये उसका पूरा विवरण खोल सकती है। यदि कोई अपराधी अपने तय निवास स्थान से अचानक गायब होता है या अपनी लोकेशन बदलता है, तो संबंधित थाने और बीट सिपाही को तुरंत अलर्ट मिल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ओमवीर सिंह ने कहा कि यक्ष एप से पुलिसिंग हाईटेक होगी। इससे अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण में मदद मिलेगी। पुलिसकर्मियों को एप संचालन के लिए प्रशिक्षित किया गया है। लगातार इसकी निगरानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed