फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Worshiping Maa Gauri and wishing for happiness and prosperity

मां गौरी की आराधना कर सुख समृद्धि की कामना

Mon, 03 Oct 2022 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Worshiping Maa Gauri and wishing for happiness and prosperity
नरही क्षेत्र के सुरही गांव स्थित मां नव दुर्गा मंदिर परिसर में अष्टमी तिथि पर पूजन-अर्चन करते श्र - फोटो : BALLIA
बलिया। शारदीय नवरात्र की अष्टमी को जिले के प्रमुख मंदिरों में मां महागौरी के दर्शन-पूजन को श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। नारियल, चुनरी चढ़ाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मां के जयकारे एवं घंट-घड़ियाल से मंदिर परिसर गूंज उठे। मंदिरों पर मेले जैसा माहौल रहा।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं के दर्शन पूजन के लिए मंदिर के पट चार बजे भोर से ही खोल दिए गए थे। तड़के से ही मंदिरों पर श्रद्धालुओं की कतार लग गई थी। मंदिरों पर मेले जैसा माहौल रहा। मंदिरों के आसपास नारियल, चुनरी, फूल-माला और प्रसाद के साथ ही छोला, चाट, समोसा, जलेबी, खेल-खिलौने और सौंदर्य प्रसाधन की दुकानें सजी हुई थीं। यहां श्रद्धालुओं ने खरीदारी की। नगर के गुदरी बाजार, जापलिनगंज दुर्गा मंदिर तथा ब्रह्माइन स्थित ब्राह्मणी देवी, शंकरपुर स्थित शांकरी भवानी, फेफना थाना के कपूरी गांव स्थित कपिलेश्वरी भवानी मंदिर में श्रद्धालुओं ने नारियल, चुनरी, प्रसाद चढ़ाकर परिवार के मंगल की कामना की। ग्रामीण क्षेत्रों में नरहीं थाना के कोरंटाडीह स्थित मंगला भवानी, रसड़ा के काली मंदिर, नीबू कबीरपुर और उचेड़ा स्थित चंडी भवानी, सिकंदरपुर के जल्पा-कल्पा मंदिर, मनियर के बुढ़ऊ बाबा मंदिर और नवका बाबा मंदिर, रेवती के पचरूखा देवी मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ भोर से ही लग गई। इस दौरान भक्तों ने स्वयं कतारबद्ध होकर दर्शन पूजन किए और जयकारे लगाए।
विज्ञापन

नवरात्र में कन्या पूजन का विशेष महत्व
बलिया। नवरात्र में नवमी को हवन तथा कन्याओं के पूजन का विशेष महत्व होता है। इसके बिना व्रत का संकल्प पूर्ण नहीं माना जाता है। जो श्रद्धालु कुंवारी कन्याओं को अन्न, वस्त्र तथा जल अर्पण करते हैं, उसका अन्न मेरू के समान और जल समुद्र के सदृश्य अक्षुण्ण तथा अन्नत होता है। कुंवारी कन्याओं को वस्त्र अर्पित कर श्रद्धालु करोड़ों वर्षों तक शिवलोक में पूजे जाते हैं। देवगण पुत्र रूप में प्राप्त होते हैं। थम्हनपुरा निवासी आचार्य डा. अखिलेश कुमार उपाध्याय ने कहा कि मां दुर्गा की पूजा अनेकों विधानों से की जाती है। पूजा में जिन सामग्रियों का प्रयोग होता है, उन्हें उपचार की संज्ञा दी जाती है। साधारणतया इनकी संख्या 16 होती है। भगवती की कृपा प्राप्त कर साधक की आध्यात्मिक उन्नति होती है। कुंवारी कन्याओं के पूजन में जाति भेद का विचार वर्जित है। जहां पर कन्याओं का पूजन होता है, वह स्थान चार-पांच कोस तक पवित्र हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed