फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Workers trapped in Nigeria, accused of taking hostage

Ballia News: नाइजीरिया में फंसे मजदूर, बंधक बनाने का आरोप

Mon, 16 Jan 2023 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Workers trapped in Nigeria, accused of taking hostage
बैरिया। कमाने की आस में बेहतर रोजगार की तलाश में युवा विदेश की ओर से तो भाग रहे हैं लेकिन वहां जाकर उनके फंसने की घटनाएं भी आम हो रही हैं। ऐसा ही एक मामला अफ्रीकी देश नाइजीरिया से सामने आया है।
विज्ञापन

वहां फंसे तहसील क्षेत्र के दुर्जनपुर निवासी एक युवक ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपना दर्द बयां किया है। बताया कि चार महीने से बिना वेतन के यहां 150 से आसपास मजदूर फंसे हुए हैं। उनका वीजा और पासपोर्ट अपने पास रख लिया गया है। युवकों ने यहां से निकालने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

दुर्जनपुर गांव के युवा संजीव वर्मा रोजगार के तलाश में शुगर मिल बनाने का काम करने के लिए एजेंटों के माध्यम से अफ्रीकी देश नाइजीरिया गया है। यहां के एडमा जनपद के सूमव नामक स्थान पर निर्माणाधीन शुगर मिल में स्टोर कीपर का काम करने के लिए जनवरी 2022 में पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि जाते ही उसका पासपोर्ट और वीजा कंपनी वालों ने अपने पास रख लिया। आठ महीने तक सब कुछ ठीक ठाक रहा। पिछले चार महीनों से कंपनी ने वेतन देना बंद कर दिया है। खाना खिलाकर काम कराती है। वेतन मांगने पर वेतन नहीं दिया जा रहा है। कंपनी से बाहर जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। नाइजीरिया से संजीव ने फेसबुक मैसेंजर पर फोन करके बताया कि उसके यहां लगभग 150 भारतीय कामगार फंसे हुए हैं। इन्हें वेतन नहीं दिया जा रहा है। उनके पास टिकट के पैसे नहीं है कि स्वदेश लौटें। भारतीय दूतावास से भी संपर्क नहीं हो पा रहा है।
संजीव ने नाइजीरिया से कुछ वीडियो शेयर करते हुए बताया कि कंपनी के आफिसर वेतन तो नहीं दे रहे हैं लेकिन कामगारों को आश्वासन देकर मनाने की कोशिश कर रहे हैं। संजीव वर्मा ने अपने वाट्सएप से वहां के कुछ कामगारों के साथ अपनी तस्वीर भेजी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री से सहायता की अपील की।
दुर्जनपुर में अपने छोटे बच्चे के साथ रह रही संजीव की पत्नी सुमन वर्मा ने कहा कि मेरे पति को कुछ महीने से वेतन नहीं मिल रहा है। मेरे ससुर नंदजी वर्मा राजस्थान में नौकरी करते हैं।

मिला मदद का आश्वासन
बैरिया। एसडीम बैरिया आत्रेय मिश्रा को मामले की जानकारी देने पर उन्होंने कहा कि संबंधित का वीडियो और मैसेज शेयर करें। इसे उच्चाधिकारियों के माध्यम से दूतावास को भेजकर उनकी मदद कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed