फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Workers save - save country, pleaded on social media

मजदूर बचाओ-देश बचाओ के तहत सोशल मीडिया पर लगाई गुहार

Sun, 17 May 2020 04:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
Workers save - save country, pleaded on social media
बलिया। सामाजिक संगठनों के आह्वान पर समाजवादी विचार धारा से जुड़े लोगों ने रविवार को मजदूर बचाओ-देश बचाओ के तहत लॉकडाउन एवं सामाजिक दूरी का पालन करते हुए श्रमिकों की दुर्दशा पर चिंता जताई। साथ ही सोशल मीडिया फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक पेज के माध्यम से भी सरकार से गुहार लगाई है। लोगों ने कहा कि सरकार का काम सिर्फ कानून बनाना ही नहीं बल्कि देश और प्रदेश के मेहनतकश आम नागरिक के जीवन की भी रक्षा करना भी है। लॉकडाउन से मजदूर भुखमरी के शिकार हो रहे हैं तथा अपने घरों को जाते समय काल के गाल में समा रहे हैं, ऐसे में मजदूरों को उनके हाल पर छोड़ देना कहीं से भी देशहित और जनहित में नहीं है। ऊपर से सरकार श्रम कानूनों में श्रमिकों के अधिकारों में कटौती कर श्रमशक्ति को चिढ़ाने का काम कर रही है। सपा नेता सुशील कुमार पांडेय कान्हजी ने बताया कि जनपद में सरकार से गुहार कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश विधान सभा में विपक्ष के नेता रामगोविंद चौधरी ने मजदूरों को सम्मानित भी किया। उनके निर्देशन में शनिवार की शाम को दीपक जला कर 17 मई 1934 के समाजवादी योद्धाओं को याद किया गया। इस मौके पर द्विजेंद्र मिश्र, लोकतंत्र सेनानी के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, प्रदीप, व्यास यादव, ज्ञानेंद्र, अकमल नईम खां, राजेंद्र यादव, अवनीश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed