फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Workers gathered to welcome the BJP District President

Ballia News: भाजपा जिलाध्यक्ष के स्वागत के लिए उमड़े कार्यकर्त

Mon, 24 Mar 2025 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Workers gathered to welcome the BJP District President
बलिया। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने जिलाध्यक्ष बनने के बाद जिले में प्रथम आगमन पर कई मंदिरों में दर्शन किए। पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

लखनऊ से जनपद में प्रथम आगमन पर जिले में कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। काफिले में जिलाध्यक्ष के साथ परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, पूर्व सांसद रविंद्र कुशवाहा के साथ ही कई अन्य बड़े नेता शामिल हुए। रसड़ा : संजय मिश्रा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिधागर घाट कृषि मंडी, चंद्रशेखर आजाद, प्यारेलाल चौराहा आदि जगहों पर स्वागत किया। महामंडलेश्वर कौशलेंद्र गिरि, संदीप सोनी, निखिल त्रिपाठी, अनिल सोनी आदि मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष ने दुर्गा मंदिर, शिव मंदिर, हनुमान मंदिर पर मत्था टेका। पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। नगरा: चौक पर स्वागत किया गया। आलोक शुक्ला, जयप्रकाश जयसवाल आदि मौजूद रहे। गौवांपार बाजार में मंडल अध्यक्ष पंचम गुप्ता, शिबू सिंह, लालऊ सिंह, प्रेमचंद्र, नागा तिवारी, पंकज सिंह, गोपाल सिंह, आत्मा राजभर आदि ने स्वागत किया। सिकन्दरपुर इलाके में बस स्टेशन चौराहे और अन्य स्थानों पर नारेबाजी और बुलडोजर के साथ स्वागत किया गया। संजय जायसवाल, आकाश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सुखपुरा स्थित पेट्रोल टंकी पर भाजपा नेता बृजनाथ सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह आदि ने स्वागत किया। सुखपुरा चौराहे पर मण्डल अध्यक्ष नितेश सिंह, विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed