{"_id":"5800ebca4f1c1bc67b290697","slug":"workcharge-employees-ne-diya-dharna","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्कचार्ज कर्मचारियों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्कचार्ज कर्मचारियों ने दिया धरना
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Fri, 14 Oct 2016 07:59 PM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी को ज्ञापन देने जाते लोनिवि वर्कजार्च कर्मचारी संघ के सदस्य।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक निर्माण विभाग के नियमित वर्कचार्ज कर्मचारियों ने प्रदेश नेतृत्व के निर्णय के क्रम में लोनिवि प्रांगण में शुक्रवार को धरना दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम संबोधित पांच सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी के प्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारी वंशरोपण पांडेय को सौंपा।
धरना सभा को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि लोनिवि में कार्यरत फील्ड कर्मचारियों से काम कराया जाता है। लेकिन काफी लंबे समय से उनकी लंबित मांगों का निराकरण नहीं किया जाता है। जिससे कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ सेवानिवृत्त होने के बाद नुकसान होने की संभावना बनी रहती है।
इस मौके पर बलवंत कुमार सिंह, हीरालाल चौरसिया, दिग्विजय सिंह, परशुराम यादव, दिनेश, विजय वर्मा, सत्यनारायण आदि लोग उपस्थित रहे। इस दौरान सर्व सम्मत से निर्णय लिया गया कि 20 अक्तूबर को बलिया जिले के नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी बस एवं ट्रेन के माध्यम से लखनऊ में 21 अक्तूबर को आयोजित प्रदेश स्तरीय धरना रैली में भाग लेने के लिए रवाना होंगे। धरना सभा का संचालन जनार्दन यादव ने किया।