फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Women of their own group will make school uniform

स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा रोजगार, 50 हजार स्कूल यूनिफार्म बनवाने का लक्ष्य

Tue, 02 Jun 2020 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Women of their own group will make school uniform
बलिया। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार देने के लिए उनसे स्कूल यूनिफार्म तैयार कराया जाएगा। स्वयं सहायता समूह से पचास हजार यूनिफार्म तैयार कराने का लक्ष्य रखा गया है। राजकीय, परिषदीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों के आठवीं तक के बच्चों को मिलने वाले मुफ्त यूनिफार्म की गुणवत्ता पर जिला प्रशासन का विशेष ध्यान है।
विज्ञापन

जिले में प्राथमिक विद्यालयों, जूनियर हाईस्कूलों व मदरसों में तीन लाख 13 हजार 637 छात्र व छात्राओं को 2-2 सेट यूनिफॉर्म देना है। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक समिति बनाई गई है जो यूनिफार्म की गुणवत्ता का ध्यान रखेगी। पहली बार जिला स्तरीय समिति यूनिफॉर्म के कपड़ों की सैंपल तय करेगी। इसके लिए समिति ने आपूर्तिकर्ताओं से यूनिफार्म का सैंपल मांगा है। इनमें से सबसे बेहतरीन का चयन किया जाएगा। जिला स्तरीय समिति में जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही के अलावा सीडीओ बद्रीनाथ सिंह, उपायुक्त उद्योग राजीव पाठक, मुख्य कोषाधिकारी ममता सिंह, डॉयट के प्राचार्य, जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्र, जिला पंचायत राज अधिकारी शशिकांत पांडेय, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अन्नपूर्णा गर्ग, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवनारायण सिंह, जिला समन्वयक (सामुदायिक सहभागिता) नुरूल हुदा व सभी खंड शिक्षा अधिकारी हैं।
विज्ञापन

-
स्कूलों से जुड़ेंगे स्वयं सहायता समूह
स्कूलों में यूनिफार्म सिलाई के लिए ऐसे स्वयं सहायता समूह की सूची तैयार की जाएगी जो सिलाई करने में सक्षम हों। समूह को उनकी क्षमता के अनुसार एक या उससे अधिक विद्यालयों से जोड़ा जाएगा। समूह को उसी कपड़े का प्रयोग यूनिफार्म बनाने के लिए करना होगा जिसका चयन जिला स्तरीय समिति करेगी। स्वयं सहायता समूह गुणवत्तापूर्ण यूनिफार्म का निर्माण करें यह सुनिश्चित करना खंड शिक्षा अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
स्थापित हो रहा कंट्रोल रूम
यूनिफार्म वितरण में मानकों की अनदेखी ना होने पाए इसके लिए प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक कंट्रोल रूम कार्य करेगा। इसके लिए नंबर जारी कर दिया गया है। प्रदेश के कंट्रोल रूम का नंबर 0522-2782373 और जिला कंट्रोल रूम का नंबर-9450209263 व 9415904136 है। इन नंबरों पर यूनिफार्म से संबंधित कोई भी जानकारी दी जा सकेगी। इसके साथ ही कंट्रोल रूम के नंबर पर ड्रेस प्राप्त होने की सूचना विद्यालय प्रशासन को देनी होगी। सूचना मिलने के तीन दिनों के अंदर यूनिफार्म की जांच व निरीक्षण होगा। उसके बाद ही उसे बच्चों में वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed