फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Women can become self-reliant through cottage industry

Ballia News: कुटीर उद्योग से स्वावलंबी बन सकती हैं महिलाएं

Mon, 02 Mar 2026 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Women can become self-reliant through cottage industry
नगर के महावीर घाट ​स्थित गायत्री श​​क्तिपीठ परिसर में आयोजित बैठक में उप​स्थित लोग। आयोजक
बलिया। गायत्री शक्तिपीठ महावीर घाट पर रविवार को जनपद स्तरीय कार्यकर्ता गोष्ठी सम्पन्न आयोजित की गई। जिसमें जनपद के कोने कोने से आए गायत्री परिवार के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

उपजोन समन्वयक प्रमोद कुमार राय ने माता भगवती देवी के जन्म शताब्दी वर्ष के नवंबर में होने वाले कार्यक्रम के पूर्व तैयारियों को लेकर बताया। उन्होंने प्रज्ञा मंडल, महिला मंडल, युवा मंडल, संस्कृति मंडल आदि के गठन पर चर्चा के अलावा शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा चलाए जा रहे रचनात्मक आंदोलनों में बढ़ चढ़कर भागीदारी करने की अपील की। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए कुटीर उद्योग लगाने के लिए प्रेरित किया। बताया कि आंदोलनों का मुख्य उद्देश्य मनुष्य में देवत्व का उदय और धरती पर स्वर्ग का अवतरण है। गांवों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आदर्श ग्राम की अवधारणा पर भी कार्य करने की सलाह दी। गायत्री शक्तिपीठ के प्रमुख विजेंद्र नाथ चौबे ने बैठक में उपस्थित लोगों के प्रति आभार प्रकट करते हुए गुरुदेव के कार्य को समर्पित भाव से करने का आह्वान किया। होली मिलन कार्यक्रम 8 फरवरी को 11 बजे से व नवरात्रि सामूहिक साधना 19 मार्च से सामूहिक अनुष्ठान में भागीदारी करने व जनशताब्दी वर्ष में 170 न्याय पंचायत पर 9 कुंडी यज्ञ का शृंखला चलाने के लिए तैयारी करने का सभी परिजनों से आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed