{"_id":"57740ca84f1c1b615679a945","slug":"woman-trapped-in-rope-rolls-buffalo-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंस के पगहे में फंसकर घिसटती रही महिला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैंस के पगहे में फंसकर घिसटती रही महिला, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
Updated Wed, 29 Jun 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमपुरा थाना क्षेत्र के शाहपुर टिटिहां गांव के मौजा बहरामपुर में मंगलवार देरशाम एक महिला भैंस के पगहे में फंसकर करीब बीस मिनट तक घिसटती रही। जब तक लोग भैंस को पकड़ते महिला की गंभीर रूप से घायल हो गई। लोग उसे मऊ के किसी अस्पताल में इलाज के लिए ले जा रहे थे, तभी उसकी मौत हो गई।
बहरामपुर निवासी सुखराम के घर से सटा हुआ उसका पशुशाला है। मंगलवार शाम करीब छह बजे उसकी पत्नी देवेंती देवी (55) दरवाजे पर बैठी थी। इसी बीच पशुशाला में बंधी भैंस का पगहा खूंटे से निकल गया और वह भागने लगी। दरवाजे पर बैठी देवेंती ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो भैंस आगे बढ़ गई। इस पर देवेंती ने पगहा पर पैर रखकर भैंस को रोकने की कोशिश की।
इसी बीच उसका पैर पगहे में फंस गया और भैंस दौड़ने लगी। घर के पास गली और खेत में करीब बीस मिनट तक देवेंती पगहे में फंसकर घिसटती रही। इस दौरान लोग उसे पकड़ने की कोशिश करते रहे। किसी तरह घेरकर भैंस को पकड़ा गया और देवेंती को छुड़ाया गया, तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी। लोग फौरन उसे मऊ में इलाज के लिए लेकर जाने लगे। इसी बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।