फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Woman murdered by hitting her with hand pump handle, body found in box

Ballia News: हैंडपंप के हैंडिल से प्रहार कर महिला की हत्या, बक्से में मिला शव

Tue, 12 Mar 2024 12:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 12:02 PM IST
विज्ञापन
Woman murdered by hitting her with hand pump handle, body found in box
नरहीं/बलिया। क्षेत्र के उजियार स्थित नवनिर्मित मकान में बड़े बक्से में अधेड़ महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या कर शव छिपाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

परिजनों ने रविवार की रात आठ बजे नरही पुलिस को सूचना दी। सूचना पर नरही पुलिस उजियार स्थित उक्त मकान पर पहुंची। एएसपी डीपी तिवारी और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुत्र ने पुलिस के बताया कि हिस्सेदारी को लेकर उसकी बहन का मां से कुछ विवाद भी चल रहा था। वहीं पुलिस किरायेदारी के विवाद को लेकर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

बिहार के बक्सर जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के बड़की सारिमपुर गांव निवासी खैरुनिशा (60) पत्नी मुजीबुल हक रविवार सुबह सारिमपुर से अपने उजियार गांव स्थित घर जाने के लिए निकली थीं। उसने यहां मकान बनाकर किराए पर दे रखा था। किराये संबंधी कार्य को लेकर ही उजियार अपने मकान पर पहुंची थीं। देर शाम तक घर पर नहीं लौटने पर परिजन ढ़ूंढते हुए उजियार स्थित घर पर पहुंचे। बाहर से घर की कुंडी बंद थी। पीछे की दीवार फांदकर परिजन अंदर पहुंचे। फर्श पर खून पड़ा देखकर सन्न रह गए और मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बक्से के अंदर से शव को बरामद किया। घटना की सूचना पाकर एएसपी डीपी तिवारी और सीओ शुभ सुचित भी मौके पर पहुंच गए। थाना प्रभारी पन्नेलाल के अनुसार खैरुनिशा के सिर पर हैंडपंप के हैंडिल से प्रहार कर उसे मौत के घाट उतारा गया था। मौके पर हैंपपंप का हैंडल भी बरामद किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ सदर देर रात तक हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटे रहे। सोमवार को पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने भी मौका मुआयना किया। अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि मृतका के पुत्र हैदर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद नरही पुलिस ने रविवार रात में ही सारिमपुर गांव में दबिश दी। थानाध्यक्ष पन्नेलाल ने बताया कि हम आरोपियों के करीब हैं। घटना का खुलासा जल्द ही कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी से था हिस्सेदारी को लेकर विवाद
नरही। मृतका के पुत्र हैदर ने बताया कि उसकी बहन सबा परवीन की शादी पहले उजियार में हुई थी। पहले पति को छोड़ सबा दूसरे पति के साथ सारिमपुर में ही रहती है। पिता शिक्षक थे। मां को पेंशन भी मिलती है। हैदर अंसारी ने बताया कि सबा परवीन मायके में हिस्सेदारी चाहती है। इसके कारण आए दिन विवाद रहता था। ये भी बताया मां अक्सर उजियार स्थित मकान पर जाती थी। दोपहर तीन बजे तक लौट आती थी। रविवार को वापस नहीं आने पर हैदर की पत्नी ने फोन कर हैदर को जानकारी दी। हैदर ने फोन पर अपने मौसी के पुत्र सैफ को मौके पर भेजा। वहां बाहर से दरवाजा बंद होने पर सैफ वापस लौट आया। शाम छह बजे तक भी मां के वापस नहीं आने पर सभी लोग उजियार स्थित मकान पर पहुंचे और मामले की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed