फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Woman jumps in Saryu in front of husband

पति के सामने सरयू में महिला ने लगाई छलांग

Mon, 26 Sep 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Woman jumps in Saryu in front of husband
बैरिया/जयप्रकाश नगर। सिताबदियारा अंतर्गत आलेख टोला निवासी महिला ने सोमवार को जयप्रभा सेतु से सरयू नदी में छलांग लगा दी। मछुवारों और मल्लाहों को भी महिला की तलाश में सफलता नहीं प्राप्त हुई। पुलिस शव को ढूंढवाने का प्रयास कर रही थी।
विज्ञापन

सिताबदियारा के आलेख टोला निवासी सुनीता देवी (25) पत्नी सतीश प्रसाद स्वर्णकार पति के साथ इलाज के लिए छपरा जा रही थी। जयप्रभा सेतु पर उल्टी करने की बात कहकर बाइक रुकवा लिया। मांझी स्थित जयप्रभा सेतु से सरयू नदी में छलांग लगा दी। पति कुछ समझ पाता, तब तक उफनाई सरयू में डूब गई। पति भागकर पुल के नीचे नदी के किनारे गया और मछुवारों से हाथ जोड़कर पत्नी को बचाने की गुहार लगाई। मछुवारे व मल्लाह भी महिला को ढूंढ़ नहीं पाए। महिला के दो छोटे-छोटे पुत्र व एक पुत्री है। घटना की सूचना पर बैरिया पुलिस व बिहार की मांझी पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिला की तलाश का प्रयास कर रही है। नदी उफनाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed