{"_id":"6838af66c26ce4a3c104931a","slug":"woman-fell-from-uncontrolled-bike-got-hit-by-another-vehicle-and-died-ballia-news-c-190-1-bal1001-140805-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: अनियंत्रित बाइक से गिरी महिला दूसरे वाहन ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: अनियंत्रित बाइक से गिरी महिला दूसरे वाहन ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
बांसडीह। बलिया-बांसडीह मार्ग पर बुधवार रात मायके से ससुराल जा रही महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बाइक अनियंत्रित होने से वह गिर गई थीं। पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उनकी मौत हो गई।
प्रेमशीला देवी पत्नी भूलन राजभर, निवासी ताहिरपुर अपने मायके शिवरामपुर से अपनी बहन के लड़के रमेश के साथ अपने ससुराल ताहिरपुर जा रहीं थी। इसी बीच रास्ते में बांसडीह महाविद्यालय के पास अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हुई और प्रेमशीला बाइक से नीचे गिर पड़ीं।
जैसे ही वह सड़क पर गिरीं, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने घायल महिला को बांसडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान ही महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की खोज व घटना की जांच की जा रही है।