फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Woman drowns while bathing in the Saryu; dies.

Ballia News: सरयू में स्नान करने गई महिला डूबी, मौत

Fri, 14 Aug 2026 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Woman drowns while bathing in the Saryu; dies.
चांददीयर गांव के सामने सरयू नदी में डूबने से मृतक उर्मिला देवी पत्नी राजनाथ यादव। फाइल फोटो, पर
जयप्रकाश नगर। बैरिया थाना क्षेत्र के चांददीयर गांव के सामने बृहस्पतिवार की सुबह सरयू नदी में स्नान करने गई 54 वर्षीय उर्मिला देवी की डूबने से मौत हो गई। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद शव निकाला जा सका।
विज्ञापन


चांददीयर निवासी उर्मिला देवी रोजाना सुबह सरयू में स्नान करने के बाद भगवान शिव समेत अन्य देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना करती थीं। इसके बाद ही अन्न-जल ग्रहण करती थीं। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे वह गांव के सामने नदी के घाट पर पहुंचीं। स्नान के दौरान अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चली गईं और डूब गईं। काफी देर तक उर्मिला के वापस नहीं लौटने पर परिजन घाट पर पहुंचे। वहां सामान मिलने के बाद नदी में उनकी तलाश शुरू की गई। इसी दौरान कुछ दूरी पर शव उतराया नजर आया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से करीब डेढ़ घंटे बाद शव नदी से बाहर निकाला गया। बैरिया थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि सूचना पर चांददीयर पुलिस चौकी प्रभारी अवनीश त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। उधर, नगर पंचायत बैरिया के अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा मंटन सहयोगियों के साथ अस्पताल पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने अपने स्तर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। पुलिस ने नदी का जलस्तर बढ़े होने को देखते हुए लोगों से स्नान के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed