फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Woman drowned in water falling from roof, body not found

छत से गिर महिला पानी में डूबी, नहीं मिला शव

Fri, 13 Aug 2021 10:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Woman drowned in water falling from roof, body not found
दुबहर। क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में शुक्रवार की शाम एक महिला छत से गिरकर बाढ़ के पानी में डूब गई। स्थानीय लोगों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी शव को बरामद नहीं किया जा सका। ओझवलिया निवासी संजय दुबे की 22 वर्षीय पुत्री अनु दुबे विशुनपुरा अपने रिश्तेदार भुनेश्वर उपाध्याय के यहां रहती थी। जिसकी शादी शहर के जापलिनगंज में हुई थी। पति से विवाद के कारण पिछले कई वर्षों से मायके रहती थी। मायके में भी पट्टीदारों से विवाद के कारण अपने रिश्तेदार भुनेश्वर उपाध्याय के यहां विशुनपुरा रहती थी जो शुक्रवार की शाम छत पर खड़ी थी, तभी संतुलन बिगड़ जाने के कारण वह नीचे गड्ढे में आई बाढ़ के पानी में गिर गई। काफी खोजबीन के बाद उसका शव बरामद नहीं किया जा सका। मौके पर पहुंचे एसआई हरिशंकर मिश्र एवं आरक्षी वीरेंद्र नाथ द्विवेदी ने बताया कि एनडीआरएफ को सूचना दी गई है, उसके आने के बाद ही शव की खोजबीन की जा सकती हैं। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर व्याप्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed