फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Woman dies of snakebite after returning home from picking guavas

Ballia News: अमरूद तोड़कर घर लौटी महिला की सर्पदंश से मौत

Sat, 08 Aug 2026 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Woman dies of snakebite after returning home from picking guavas
सहतवार (बलिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुर नंबर ग्राम सभा में सर्पदंश से 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन


रामपुर नंबर निवासी पुष्पा देवी (50) पत्नी गुलाब पासवान बृहस्पतिवर की दोपहर बगीचे से अमरूद तोड़कर घर लौटी थीं। परिजनों को अमरूद देने के बाद वह भैंस को चराने के लिए खोलने चली गईं। इसी तबीयत बिगड़ने लगी और मुंह से झाग निकलने लगा। परिजनों को आशंका हुई कि उन्हें किसी सांप ने डस लिया है। पुष्पा देवी को परिजन एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष प्रशांत चौधरी ने कहा कि सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार को शव पोस्टमार्टम कराया। कानूनी कार्रवाई के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed