फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Woman died in fight over witchcraft in ballia

दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे: जादू- टोना करने का आरोप लगा की मारपीट, एक महिला की मौत; चार घायल

Sun, 14 Jul 2024 04:36 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 14 Jul 2024 04:36 PM IST
सार

बलिया जिले में जादू- टोना का आरोप लगाते हुए दो पक्षों में जमकर लाठी- डंडे से मारपीट हुई। जिसमें एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
Woman died in fight over witchcraft in ballia
मृतका की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र के हड़िया कला गांव में शनिवार की रात में जादू-टोना को लेकर अक्षय लाल शाह व गौरीशंकर शाह पक्ष के बीच मारपीट हो गई। इसमें 65 वर्षीय राजमुनी देवी पत्नी अक्षयलाल शाह की मौत हो गई। वहीं चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला 
हंडियाकला गांव निवासी गौरीशंकर शाह की पोती रूपा की 15 जून को कोलकाता में मौत हो गई थी। 30 जून को हंड़ियाकला गांव में मृतका का श्राद्ध संपन्न हुआ। गौरीशंकर के परिवार वालों को संदेह था कि राजमुनी देवी के जादू टोना के चलते पूजा की मौत हुई है। इस बात को लेकर गौरीशंकर शाह के पक्ष लोग नाराज थे। 
विज्ञापन


आरोप है कि शनिवार की रात इसी बात को लेकर गौरीशंकर शाह के परिवार के लोग एकजुट हो कर अक्षय लाल शाह के घर में घुस कर लाठी डंडा से मारपीट करने लगे। राजमुनी देवी सहित परिवार के अन्य लोग घायल हो गए। इसमें राजमुनी देवी की मौत हो गई। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में ले कर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed