फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Within 200 meters of the test center will not rush

परीक्षा केंद्र से 200 मीटर के अंदर नहीं रहेगी भीड़

Wed, 18 Feb 2015 10:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Wed, 18 Feb 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
Within 200 meters of the test center will not rush
बोर्ड परीक्षा को सकुशल कराने के लिए प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी के बालाजी ने बुधवार को विकास भवन के सभाकक्ष में सेक्टर मजिस्ट्रेट और सचल दस्तों की बैठक ली।
विज्ञापन


सीडीओ ने कहा कि बोर्ड परीक्षा पूरी तरह नकल विहीन होनी है। इसके लिए जो दायित्व दिया गया है, उसका निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करें।

कहा कि जिन केंद्रों पर परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था न मिले, उन्हें चिह्नित कर बताएं। ताकि ऐसे स्कूलों को काली सूची में डाला जा सके। बताया कि विद्यालयों के दो सौ मीटर के अंदर किसी प्रकार की भीड़ नहीं रहनी चाहिए।
विज्ञापन


 सेक्टर मजिस्ट्रेट किसी प्रकार की अनियमितता मिलने पर तत्काल नकल अधिनियम धारा के तहत केंद्र व्यवस्थापक पर प्राथमिकी दर्ज कराएं। कहा कि परीक्षा की शुचिता को बनाए रखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राईवेट विद्यालयों में भी सरकारी शिक्षक कक्ष निरीक्षक रहेंगे, जो सुनिश्चित करेंगे कि परीक्षा समय से शुरू हो और किसी प्रकार का नकल न हो।

निर्देशित किया कि विद्यालय के आसपास की जगहों को चेक कर लें। एडीएम केपी सिंह ने कहा कि नकल विहीन परीक्षा में कोई बाधा आए तो तत्काल अधिकारियों को अवगत कराएं।


 उन्होंने बेल्थरारोड तहसील क्षेत्र के विद्यालयों में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। इस मौके पर समस्त एसडीएम, डीआईओएस शिवचंद राम, बीएसए राकेश सिंह, सहायक निदेशक सूचना एके पांडेय सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed