फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   'With the implementation of new education policy, the future of educators will be safe'

‘नई शिक्षा नीति लागू होने से शिक्षामित्रों का भविष्य होगा सुरक्षित’

Sun, 01 Mar 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
'With the implementation of new education policy, the future of educators will be safe'
कलेक्ट्रेट परिसर में शिक्षामित्रों की बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पंकज सिंह। - फोटो : BALLIA
बलिया। नई शिक्षा नीति लागू होते ही शिक्षामित्रों का भविष्य सुरक्षित हो जाएगा। शिक्षामित्रों की समस्याओं को सांसद, विधायक के माध्यम से शासन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। ये बातें उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ की रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर में हुई बैठक में जिला महामंत्री व जिला प्रभारी पंकज सिंह ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिक्षामित्रों ने अपनी बात शासन तक पहुंचाने के लिए सांसद, विधायक, मंत्री व भाजपा जिलाध्यक्ष को ज्ञापन देने का निर्णय लिया। उन्होंने विश्वास जताया कि अगला शिक्षण सत्र शिक्षामित्रों के लिए अच्छे दिन लेकर आएगा। बैठक में संघ की चिलकहर इकाई का प्रभार ओंकार सिंह के साथ ही महिला प्रकोष्ठ को सक्रिय करने के लिए शिक्षामित्र संगीता भारती व डिंपल सिंह को जनपद की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में राकेश पांडेय, अखिलेश पांडेय, दिलीप सिंह, रमेश पांडेय, ओमकार सिंह, अमित मिश्रा, मुहमद वाशीम, ब्रजेश सिंह, धर्मनाथ सिंह, मनीष कुमार, विशेश्वर यादव, सुरेंद्र चौहान, जय प्रकाश पांडेय, जितेंद्र सिंह, विकेश सिंह, सुनिल कुमार, सतेंद्र मौर्या, दिलीप प्रसाद, संजीव सिंह, जगनरायन पाठक, वीरेंद्र कुमार, सुशीला वर्मा, शाहिदा खातून, वीणा यादव, रंजना सिंह, पिंकी उपाध्याय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed