{"_id":"622e30295642fc41b542db2f","slug":"with-a-little-effort-the-rainbow-will-shine-ballia-news-vns6431021171","type":"story","status":"publish","title_hn":"थोड़ी से कर ली मशक्कत तो चमक उठेगा ‘इंद्रधनुष’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थोड़ी से कर ली मशक्कत तो चमक उठेगा ‘इंद्रधनुष’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। नौ दिनों के अंदर जिले के 33 हजार नवजात शिशु और बच्चों का टीकाकरण कर जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए चल रहा अभियान इंद्रधनुष एक सप्ताह के अंदर करीब 75 फीसद लक्ष्य को हासिल कर चुका है। लेकिन शेष बचे दो दिनों में बाकी लक्ष्य को हासिल करना विभाग के लिए चुनौती सरीखा है।
सरकार की महात्वाकांक्षी योजनाओं में शुमार मिशन इंद्रधनुष को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए विभाग और जिला प्रशासन दोनों एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए है। फिर भी सात दिनों में25527 नवजातों/बच्चों को ही वैक्सीनेट किया जा सका है। यानि औसतन देखा जाए तो प्रतिदिन करीब 3646 बच्चों को पोलियो, खसरा-रूबेला, डायरिया, डिप्थीरिया, टिटनेस, काली खांसी आदि का टीकाकरण किया जा रहा है। बता दें कि बीते सोमवार को जिला महिला अस्पताल के प्रांगण में जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने मिशन इंद्रधनुष 4.0 अभियान का शुभारंभ किया था। जिसके बाद से नवजात शिशुओं और बच्चों में होने वाली जानलेवा बीमारियों जैसे- पहला चरण 7 से 15 मार्च तक चलाया जा रहा है। इसके तहत जिले भर के करीब 33 हजार बच्चों का टीकाकरण किया जाना है। जबकि शनिवार तक 25527 लोगों को टीकाकरण किया जा चुका है। शेष बचे दो दिनों में विभाग को भागीरथ प्रयास करते हुए 7473 बच्चों/नवजातों को वैक्सीनेट करना है। विभागीय ऑकड़ों के अनुसार अब तक जिला महिला अस्पताल समेत जनपद के 17 विकास खंडों में लक्ष्य के सापेक्ष करीब 25527 बच्चों को टीका लगाया गया है।
------
इन ब्लॉकों में हुआ टीकाकरण
मिशन इंद्रधनुष के तहत अब तक जिला महिला अस्पताल में 312, विकास खंड बैरिया में 1362, बांसडीह में 1761, बेलहरी में 1427, बेरूआरबारी में 1036, चिलकहर में 1337, दुबहर में 1451, गड़वार में 1454, हनुमानगंज में 1597, मनियर में 1182, मुरली छपरा में 1451, नगरा में 1338, नवानगर में 1766, पंदह में 1495, रसड़ा में1572, रेवती में 2000, सीयर में 1678, सोहांव में 1308 नवजातों तथा बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण किया गया है।
विज्ञापन
------
मिशन के तहत ऑवटित लक्ष्य को शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा। फिलहाल लक्ष्य के सापेक्ष 12 मार्च तक करीब 25527 बच्चों को टीका लगाया जा चुका है।
डॉ.एके तिवारी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, बलिया।
----