{"_id":"5d4c8cb4302b83431989fa8be7d9d274","slug":"will-be-respected-senior-worker-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मानित होंगे वरिष्ठ कार्यकर्ता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मानित होंगे वरिष्ठ कार्यकर्ता
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
Updated Sun, 03 Jan 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के शिवानंद औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र पर रविवार को भाजपा फेफना क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हुआ। इस दौरान हजारों कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भगवा फहराकर सम्मेलन में प्रतिभाग किया।
सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता अवलेश सिंह ने कहा कि 2017 मिशन सामने है। कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार होना आवश्यक है। तभी हम इस मिशन को फतह कर पाएंगे।
भाजपा में बहुत पहले से कार्य कर रहे, ऐसे कार्यकर्ताओं को एक मंच पर लाकर उनका सम्मान किया जाएगा। जिससे उनमें उत्साह एवं ऊर्जा का संचार होगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं से उन्होंने पुराने एवं वर्तमान सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं के नाम मांगे। इन कार्यकर्ताओं को पार्टी की अगली बैठक में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर अन्य कई वक्ताओं ने वर्तमान में फेफना विस के कार्यकर्ताओं के उपेक्षित होने का मामला भी उठाया और कहा कि 24 दिसंबर को हुए मंडल अध्यक्ष और कार्यकारिणी में घोर धांधली की गई है।
बिना मतदाता सूची के और बिना चुनाव हुए कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया। इससे भी कई कार्यकर्ता आहत हो गए हैं। इस अवसर पर श्री नारायण मिश्र, देवानंद सिंह, मन्नू सिंह, नंदजी सिंह, ओमप्रकाश वर्मा, धीरेंद्र तिवारी, सुमंत सिंह, अंजनी सिंह, रिंकू सिंह, गोपाल राय, राज कुमार यादव, दीपक सिंह, सच्चिदानंद सिंह, बृजेश राय, अंजनी राय, अरविंद तिवारी आदि थे।