फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Wife dies, husband injured in a collision between two bikes

दो बाइकों की भिड़ंत में पत्नी की मौत, पति घायल

Sun, 03 Apr 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Wife dies, husband injured in a collision between two bikes
बांसडीह। स्थानीय अंबेडकर तिराहे के पास रविवार को दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार महिला की मौत हो गई। बाइक चला रहा पति भी घायल हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, दूसरा बाइक सवार फरार हो गया।
विज्ञापन

खरौनी के वैदा गांव निवासी सुदर्शन चौहान अपनी पत्नी विमला चौहान (52) को ससुराल बेरुआरबारी से लेकर घर जा रहे थे। अंबेडकर तिराहे के समीप विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में सुदर्शन की पत्नी विमला सड़क पर गिर गईं, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लगी। आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से घायल दंपती को पीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बादविमला चौहान की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। सुदर्शन की स्थिति ठीक है। टक्कर मारने वाला बाइक सवार फरार हो गया। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed