{"_id":"65f178d3edc919affd02d4b2","slug":"wife-committed-suicide-in-ballia-families-accused-of-dowry-harassment-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: खाना बनाने में देरी को लेकर हुआ विवाद, पत्नी ने लगा ली फांसी, दहेज उत्पीड़न का लगा आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: खाना बनाने में देरी को लेकर हुआ विवाद, पत्नी ने लगा ली फांसी, दहेज उत्पीड़न का लगा आरोप
Wed, 13 Mar 2024 03:29 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 13 Mar 2024 03:29 PM IST
सार
Ballia News: मंगलवार की रात लेट खाना बनाने को लेकर सत्येंद्र पत्नी शोभा से विवाद हुआ था, वह सुबह में जल्द खाना तैयार कहने की बात कह रहा था, जिससे पत्नी नाराज हो गई। काफी समझाने के बाद शोभा ने खाना खाया। सुबह फिर खाना समय पर न बनने पर बिना खाना खाए गुस्सा कर आलू तौलने चला गया। इसी दौरान शोभा ने खौफनाक कदम उठा लिया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद भीड़ और शोभा की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलिया जिले के बांसडीह कोतवाली के केवरा गांव में बुधवार को पति से मोबाइल से बात करने के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर सीओ प्रभात कुमार व कोतवाल स्वतत्रंत देव सिंह मौके पर पहुंच परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। शव को पोस्टमार्टम को भेजवाया। फोरेंसिक टीम ने मौके पर साक्ष्य इकट्ठा किया।
विज्ञापन
केवरा गांव निवासी सत्येंद्र गोंड की शादी 15 मई को चक्की जमालपुर निवासी तारकेश्वर शाह की छोटी बेटी शोभा गोंड (24) के साथ हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था। सत्येंद्र सब्जी का व्यवसाय करता था, पिता शिवमंगल दुकान चलाते हैं। मंगलवार की रात लेट खाना बनाने को लेकर सत्येंद्र पत्नी शोभा से विवाद हुआ था, वह सुबह में जल्द खाना तैयार कहने की बात कह रहा था, जिससे पत्नी नाराज हो गई। काफी समझाने के बाद शोभा ने खाना खाया।
विज्ञापन
सुबह फिर खाना समय पर न बनने पर बिना खाना खाए गुस्सा कर आलू तौलने चला गया। पिता सब्जी की दुकान पर चले गए, मां पड़ोस के मुंडन में भाग लेने गई थी। जिसके बाद शोभा ने नाराज पति से फोन पर लंबी बात की। उसके बाद फोन स्वीच ऑफ कर घर के ओसरा में साड़ी का फंदा लगाकर झूल गई। सत्येंद्र ने पत्नी को इस बीच कई बार फोन किया तो स्वीच ऑफ आने पर घर पहुंचा।
विज्ञापन
घर का दरवाजा अंदर से बंद होने और काफी प्रयास के बाद न खुलने पर पिछले हिस्से से घर में पहुंचा तो अंदर का नजारा देख होश उड़ गए। मायका वालों ने दहेज को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। सीओ प्रभात कुमार ने बताया की अभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।